मिथुन मासिक राशिफल जुलाई 2026: इस महीने सफलता आपके करीब, लेकिन कटु वाणी से रहें दूर

मिथुन मासिक राशिफल जुलाई 2026
Mithun Masik Rashifal july 2026: जुलाई में धन लाभ, पारिवारिक सुख और शिक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर सतर्क रहें और रिश्तों में तालमेल बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें मिथुन राशि का जुलाई 2026 का मासिक राशिफल
Mithun Masik Rashifal july 2026, मिथुन राशि: जुलाई का महीना इस राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. महीने के पहले भाग में परिवार, प्रेम और करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी, लेकिन मध्य जुलाई के बाद कुछ क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. धैर्य, संयम और सही निर्णय से आप कई चुनौतियों को आसानी से पार कर सकते हैं.
पारिवारिक जीवन
जुलाई के पहले 15 दिनों तक पारिवारिक माहौल सुखद और सहयोगपूर्ण रहने की संभावना है. परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और घरेलू कार्य आसानी से पूरे होंगे. दूसरे भाव में गुरु और शुक्र की युति रिश्तों में मधुरता और आपसी विश्वास बढ़ाएगी. हालांकि 4 जुलाई के बाद शुक्र के तीसरे भाव में गोचर और 15 जुलाई से गुरु के अस्त होने के कारण परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है. 16 जुलाई को सूर्य के दूसरे भाव में प्रवेश से गुरु-सूर्य की युति बनेगी, जिससे परिवार में मतभेद या छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकते हैं. इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें.
व्यापार और नौकरी
व्यापार को लेकर इस महीने कुछ चिंता बनी रह सकती है, लेकिन बड़े नुकसान की संभावना नहीं है. गुरु के अस्त होने से कारोबार की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है. इसलिए नया व्यापार शुरू करने या बड़ा निवेश करने से बचें. फिलहाल पुराने व्यापार को मजबूत बनाए रखने पर ध्यान देना अधिक लाभदायक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ सकता है. यदि आप लक्ष्य आधारित कार्य कर रहे हैं तो मेहनत और धैर्य से अच्छे परिणाम मिलेंगे. उच्च पद पर कार्यरत लोगों को विशेष रूप से अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए महीने की शुरुआत पढ़ाई के लिहाज से अनुकूल रहेगी और एकाग्रता बनी रहेगी. लेकिन 15 जुलाई के बाद पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, इसलिए नियमित अध्ययन जारी रखें. तकनीकी शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने दैनिक लक्ष्य पर पूरा फोकस रखना होगा. करियर के क्षेत्र में शनि का सहयोग मिलने से उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं और मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में 4 जुलाई तक खुशियां और नए रिश्तों के बनने के योग रहेंगे. इसके बाद पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. केतु और शुक्र की युति के कारण गलतफहमियों से बचना जरूरी होगा. अपने साथी के साथ शांत और सम्मानजनक व्यवहार रखें. वैवाहिक जीवन में भी मंगल के प्रभाव से तनाव बढ़ सकता है. गुस्से पर नियंत्रण रखें और परिवार व रिश्तों को प्राथमिकता दें.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में इस महीने अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. द्वादश भाव में मंगल होने के कारण जोड़ों के दर्द या शरीर में थकान की समस्या परेशान कर सकती है. वाहन चलाते या सड़क पर चलते समय सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है. 15 जुलाई के बाद डायबिटीज से पीड़ित लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए. तले-भुने भोजन से परहेज करें और नियमित सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: सफेद
उपाय
- मंगलवार के दिन बजरंगबाण का श्रद्धापूर्वक पाठ करें.
- रविवार को गेहूं का दान करना शुभ और लाभकारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










