मेष राशिफल 15 फरवरी 2026: आज करियर में मिलेगी बड़ी सफलता और धन लाभ के नए अवसर

Updated at : 15 Feb 2026 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है क्योंकि शाम को चतुर्दशी तिथि लग रही है. ग्रहों की स्थिति आज युवाओं के लिए बहुत पावरफुल है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की चौकड़ी जमी है, जो सोशल मीडिया और नेटवर्किंग में क्रांति लाएगी.

मेष राशि. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से ‘लक्ष्मी योग’ बन रहा है, जो करियर के लिए जबरदस्त है. गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में है. आज आप किसी बड़े टारगेट या प्रोजेक्ट को पूरा करने में बिजी रहेंगे. घर के किसी मेंबर के करियर या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जाने से मन थोड़ा इमोशनल हो सकता है. मम्मी-पापा की सेहत का ख्याल रखें और उनके साथ थोड़ा वक्त बिताएं.

करियर-बिजनेस: मकर राशि में मंगल और चंद्रमा की युति आपके ‘कर्म’ भाव को ऊर्जामय बना रही है. आज आप किसी बड़े प्रोजेक्ट या टारगेट को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा देंगे और सफल भी होंगे. बिजनेस करने वाले युवाओं को आज सरकारी क्षेत्र या किसी बड़ी अथॉरिटी से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ी नीरसता रह सकती है क्योंकि आपका पूरा ध्यान काम पर होगा. मकर के ग्रहों के कारण आप थोड़े सख्त मिजाज हो सकते हैं, जिससे पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. घर के किसी सदस्य के बाहर जाने से मन भावुक रहेगा, इसलिए शाम का समय पार्टनर और परिवार के साथ बिताएं.

हेल्थ: काम की अधिकता और भागदौड़ के कारण आपको शारीरिक थकान और जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है. आज महाशिवरात्रि के कारण व्रत रख रहे हैं, तो हाइड्रेशन का पूरा ख्याल रखें और निर्जला व्रत करने से बचें. अपनी माता की सेहत को लेकर भी आज आपको थोड़ा सचेत रहना होगा और उन्हें समय पर दवा देनी होगी.

सावधानी: कार्यक्षेत्र के जोश को घर की शांति पर हावी न होने दें, ईगो से बचें.

उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.

शुभ अंक-2
शुभ रंग- सफ़ेद

Also Read: मेष साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026: इस सप्ताह ग्रह करेंगे आपके काम आसान 

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola