April 2023 Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2023 7:51 AM
April 2023 Vrishchik Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल
April 2023 Vrishchik Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को कोई भी हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकता है. इन्हे अपनी शर्तों पर जीने के लिए जाना जाता है और ये अपने भाग्य को पूरी तरह से अपने वश में रखने के लिए भी जाने जाते हैं. वृश्चिक राशि के जातक बेहद संवेदनशील होते हैं और ये अपने जीवन में कुछ बड़ा ज़रूर ही हासिल करते हैं.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों का यह महीना करियर के क्षेत्र में मिला जुला परिणाम देगा. शनि चतुर्थ भाव में स्थित है, जिस वजह से करियर के क्षेत्र में कई समस्याएं पैदा पैदा हो सकती हैं. ऐसे में आपको अपने काम में केंद्रित करने की आवश्यकता है. वरना काम की क्षेत्र में आपको कई बाधाएं झेलनी पड़ सकती है. शांत रहकर परेशानी से बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए और ऑफिस में किसी भी तरह की गपशप करने से बचना चाहिए.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक जीवन मिश्रित परिणाम देने वाला प्रतीत हो रहा है, यानी उन्हें लाभ और हानि दोनों का ही सामना करना पड़ेगा.
स्वास्थ्य के मामले में वृश्चिक राशि वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. छठे भाव में राहु की उपस्थिति के कारण आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से स्वयं को मुक्त पाएंगे. मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य आप संतुष्ट महसूस करेंगे.
वृश्चिक राशि वाले जातकों को प्रेम और विवाहित जीवन में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि महीने की 15 तारीख के बाद शनि आपके चतुर्थ भाव में स्थित है ऐसे में इस समय के दौरान आपका मन व्याकुल रह सकता है. प्रेम के लिए यह समय अनुकूल नहीं है. आपको धैर्य रखने की जरूरत है.
मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक, वृश्चिक राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन थोड़ा गड़बड़ा सकता है, क्योंकि बृहस्पति दूसरे भाव के स्वामी के रूप में छठे भाव में गोचर कर रहा है. जिस वजह से आपको अपने ऊपर संयम रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है.
नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










