ePaper

Masik Vrishabh rashifal June 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 01 Jun 2024 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Masik Vrishabh rashifal June 2024

Masik Vrishabh rashifal June 2024

Masik Vrishabh rashifal June 2024: एक्सपर्ट से जानें कि वृषभ या वृष राशि वालों के लिए जानें कैसा बीतेगा जून का महीना, किन जगहों पर मिलेगा लाभ और क्या होगा उनके लिए लकी रंग और अंक.

विज्ञापन

Masik Vrishabh rashifal June 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा ,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है आपके प्रथम भाव में शुक्र सूर्य गुरु और बुध की युति बनी हुई है जिसे पारिवारिक सुख भरपूर मिलेगा.परिवार में मान-सम्मान मिलेगा.परिवार के बुजुर्गो का आशीर्वाद बना रहेगा. शनि दशम भाव में है पारिवारिक खर्च बढ़ जायेगे लेकिन आपका आय ठीक रहेगा.14 जून के बाद परिवार में एकता और बढ़ जाएगी.मंगल बारह भाव में बैठे है जिसके कारण आपके भाई -बहन के तरफ से सहयोग मिलेगा.भाई बहन उन्नति करेगे उनको माह के अंत तक करियर में प्रसन्नता मिलेगी.

व्यापार तथा नौकरी

वृषभ या वृष राशि वालों के लिए व्यापारी के लिए यह माह बहुत ही उत्तम रहेगा व्यापार में निवेश करे लाभ होगा प्रथम भाव में शुक्र सूर्य गुरु और बुध की युति बनी हुई है इन सभी ग्रहों की दृष्टि सप्तम भाव पर बन रहा है जिसे व्यापार में खूब उन्नति करेगे. नए नए लोग से मुलाकात होगी. इस समय अपना पूरा समय व्यापार में दे,साथ ही वाणी पर नियंत्रण रखे जो लोग नए व्यापार खोलना चाहते है उनके लिए सुनहरा अवसर है. एक्सपोर्ट या इंपोर्ट का व्यापार किए है उनको भी लाभ होगा. नौकरी करने वाले के लिए उत्तम है शनि दशम भाव में बैठे है जिसे नौकरी में कोई परेशानी नहीं आएगी अधिकारी के साथ आपको मान सम्मान मिलेगा. नौकरी में विरोधी से सतर्क रहे परेशान कर सकते है.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह माह कठिन रहने वाला है आपके शिक्षा शिक्षा के स्वामी बुध सूर्य तथा शुक्र के साथ पहला भाव में बैठे तथा आपके पंचम भाव में केतु विराजमान है पढाई में कठिन संघर्ष करना पड़ेगा. जो लोग कालेज की पढाई कर रहे है आपका ध्यान पढाई में नहीं लगेगा आगे पढाई करना है अपना पढाई में एकाग्रता बनाए रखे परिणाम ठीक मिलेगा. करियर में आपको लाभ मिलेगा अधिकारी से सहयोग मिलेगा जो लोग नए नौकरी की तलाश में है माह में मध्य में आपको लाभ होगा.सरकारी नौकरी करने वाले के लिए उत्तम रहेगा .

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध के लिए यह माह ठीक नहीं है प्रेम सम्बन्ध में उतार चढ़ाव बने रहेंगे पंचम भाव में केतु है तथा एकादश भाव में राहु के होने के कारण आपके प्रेमी के साथ नाराजगी बनेगी ,छोटे -छोटे बात पर एक दुसरे पर संदेह बनेगा.इस समय आप दोनों धैर्य से बात करे 14 जून के बाद आप दोनों के रिश्ता में सुधार होगा.विवाहित लोगो के लिए उत्तम रहेगा पुराना विवाद दूर होगा.प्रसन्नता के साथ आप दोनों जीवन व्यतीत करेगे लेकिन मंगल शनि के कारण बिच बिच में दोनों में हल्की विवाद बनेगा.

स्वास्थ्य

इस माह आपके स्वास्थ्य के स्वामी शुक्र पहले भाव बैठे है जिसे आपका स्वास्थ्य मिलजुला रहेगा पंचम भाव में केतु है आपके स्वास्थ्य में अचानक तकलीफ करेगे पेट सम्बंधित समस्या बनेगी,15 जून के बाद आपको हलकी चोट -चपेट लग सकती है.

लकी नंबर
1
लकी कलर
केशरी

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola