Masik Singh Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का सिंह राशिफल, कठोर शब्दों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2022 10:15 AM

विज्ञापन

Monthly Singh Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें सिंह राशि का अक्टूबर महीने का राशिफल

विज्ञापन

सिंह- इस महीने जरूरी दस्तावेजों के लेन-देन में आप सावधानी बरतें.नयी योजना बनेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी के द्वारा दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी आपके बहुत काम आयेगी. भविष्य के बारे में विचार करेंगे.

Masik Singh Rashifal October 2022: कठोर शब्दों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं

भूमि, भवन आदि बड़ी चीजों में निवेश करना लाभदायक रहेगा.नौकरी या व्यवसाय में अच्छी तरह काम करेंगे और इसका बेहतर परिणाम भी मिलेगा. इस वक्त नए बिजनेस की शुरूआत को लेकर ज्यादा विचार के कारण हाथ में आया अवसर न निकल जाए,इस बात का ध्यान रखें. वाणी के प्रभाव वाले क्षेत्रों जैसे कम्यूनिकेशन, शिक्षण, कंसल्टेंसी आदि में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा कठोर शब्दों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं.

Masik Singh Rashifal October 2022: पारदर्शिता को बनाए रखना होगा

रिश्तों में परिपक्वता आएगी. वाणी को सौम्य रखेंगे तो काफी आसानी होगी. विपरीत लिंगीय दोस्तों के साथ आप काफी समय बिताएंगे,लेकिन जब वास्तव में प्यार की बात आती है,तो आपके मन में संदेह,अनिश्चितता या रिश्तों के टूटने का डर हो सकता है. ऐसी स्थिति में आपसी विश्वास और पारदर्शिता को बनाए रखना होगा.

Masik Singh Rashifal October 2022:  गला में दर्द या इससे जुड़ी अन्य परेशानी हो सकती है

रिश्ते में निराशा को कम करने के लिए अपने साथी की पसंद का काम करने के लिए तैयार रहें. अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की ज़रुरत नहीं है. आप गतिविधियों के अलावा फिटनेस के प्रति जागरुक होकर व्यायाम और योग पर ध्यान केंद्रित करेंगे. हालांकि,जीभ में छाले,नाक,कान और गला में दर्द या इससे जुड़ी अन्य परेशानी हो सकती है.

Masik Singh Rashifal October 2022:  धैर्य के साथ काम लें और अपनी आंखें खुली रखें

एसिडिटी और कंधे या गर्दन की मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी बढ़ सकती है. संतान संबंधी प्रश्नों का आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की अधिक संभावना है. इस माह भरोसा थोड़ा कम करें. धैर्य के साथ काम लें और अपनी आंखें खुली रखें.

लकी नंबर:-3

लकी कलर :- नीला

उपाय

इस माह लक्ष्मीजी के किसी भी मंत्र का जप बुधवार या शुक्रवार से शुरू करें तथा नित्य कमल गट्टे की एक माला ( 108 बार) जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola