May 2023 Mithun Rashifal: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Apr 2023 1:42 PM
May 2023 Mithun Rashifal: मिथुन राशि के लोगों के लिए ये महीना काफी अच्छा जाने वाला है, इसका कारण होगा राहु और बृहस्पति ग्यारहवें घर में हैं और शुक्र और बुध भी काफी अच्छी स्थिति में हैं. वहीं शनि नौंवे घर में होगा, आमतौर पर फायदा पहुंचाना वाला ग्रह बृहस्पति ग्यारवहें घर में है
May 2023 Mithun Rashifal: मई 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मई 2023 का मासिक राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए ये महीना काफी अच्छा जाने वाला है, इसका कारण होगा राहु और बृहस्पति ग्यारहवें घर में हैं और शुक्र और बुध भी काफी अच्छी स्थिति में हैं. वहीं शनि नौंवे घर में होगा, आमतौर पर फायदा पहुंचाना वाला ग्रह बृहस्पति ग्यारवहें घर में है, जिसके असर से मिथुन राशि के जातकों को पैसे कमाने के बहुत से असवर प्राप्त होंगे.
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए इस महीने करियर का ग्रह कहे जाने वाला शनि नौंवे घर में होगा और इसके प्रभाव से आपको इस महीने कुछ बेहतर रिजल्ट मिलने की संभावना है.बृहस्पति, जो की काफी महत्वपूर्ण ग्रह है, वो ग्यारहवें घर में होगा और इसके प्रभाव से आपको नई नौकरी मिलने की संभावनाएं बनेंगी, इसके अलावा आपकी नौकरी में आपको प्रमोट भी किया जा सकता है।
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए इस महीने बड़े खर्चों के रुप में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.मून साइन के मुताबिक मंगल दूसरे घर में है जिसके प्रभाव से आपको अपने पुराने वादों के कारण कई खर्चे करने पड़ सकते हैं.पांचवे घर में केतु के होने से इस राशि के जातक अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करने के लिए सक्षम बनाता है।
मिथुन राशि के जातकों अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा, क्योंकि मंगल छठें घर से स्वामी के रुप में पहले घर में होगा और ये स्थिति जातकों के लिए अनुकूल नहीं होगी.मंगल एक हानिकारक ग्रह है और आपके मून साइन के मुताबिक मंगल छठे और ग्यारहवें घर के स्वामी के रुप में दूसरे घर में होगा वहीं केतु पांचवें घर में होगा. इन ग्रहों की स्थिति के कारण जातकों को अधिक तनाव का सामना करना पड़ड सकता है और उन्हें कंधों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है.
ग्यारहवें घर में बृहस्पति और राहु होने के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम संबंध में अच्छे संकेत मिल सकते हैं और इसी प्रभाव से मिथुन राशि वाले जातकों के लिए प्रेम संबंधों में सब बेहतर होगा. शादी के लिहाज से समझें तो मिथुन राशि वाले जातकों को बृहस्पति और राहु के ग्यारहवें घर में होने से काफी फायदा होगा, जिन जातकों की शादी नहीं हुई हैं, उनकी शादी का संयोग बन रहा है.
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बृहस्पति, राहु, बुध इन तीनों ग्रहों की मजबूत स्थिति से जातकों को परिवार में सुख-समृद्धि मिलेगी. 22 अप्रैल 2023, से मून साइन के मुताबिक ग्यारहवें घर में बृहस्पति का गोचर हो चुका है, इसके प्रभाव से परिवार में काफी शांति और सुख-समृद्धि आएगी.परिवार के लोगों में काफी अच्छी सूझबूझ बनी रहेगी.
-
रोजाना ऊँ नमो नारायणा का 41 बार जप करें
-
ऊँ बुधाय नम: का रोजाना 11 बार जाप करें
-
बुधवार को बुध के लिए यज्ञ-हवन करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










