April 2023 Mithun Rashifal: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2023 7:52 AM

विज्ञापन

April 2023 Mithun Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ होने वाला है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

April 2023 Mithun Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि के जातक बुद्धिजीवी और स्वतंत्र होते हैं, साथ ही ये लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. मिथुन राशि के जातक प्रेम संबंधों में कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाते हैं और कुछ रहस्यमयी कार्य करते हैं. ये एक क्षण में क्रोधित हो जाते हैं और दूसरे ही क्षण में शांत हो जाते हैं.

कार्यक्षेत्र

मासिक राशिफल 2030 के अनुसार, इस महीने शनि नवम भाव में स्थित है जो मिथुन राशि वालों के लिए करियर के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाएगा, वही दूसरा प्रमुख ग्रह बृहस्पति 11वें भाव में स्थित है जिसके चलते जातक को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे और जो जातक प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिलने की भी संभावना है.

आर्थिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों का वित्तीय मामले में यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा. इस महीने मंगल अनुकूल स्थिति में नहीं है. मंगल पहले भाव में होने के कारण पौसों को लेकर तनाव अधिक बढ़ सकता है. वही पांचवे भाव में केतु की स्थिति के चलते आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता होगी.

स्वास्थ्य

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस माह जातकों को अपने स्वास्थ्य पर विशेषरूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मंगल पहले भाव में स्थित है, जो अनुकूल नहीं है. जबकि केतु पंचम भाव में है ग्रहों की उपरोक्त स्थिति के चलते जातकों को स्वास्थ्य में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रेम व वैवाहिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, प्रेम व वैवाहिक जीवन में मिथुन राशि का यह महीना मिलाजुला परिणाम देगा. महीने के अंत में मिथुन राशि वालों को प्रेम में काफी सुखद महसूस होगा. आप एक रोमांटिक और भावुक समय का आनंद लेंगे.

पारिवारिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मिथुन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुकून भरा रहेगा वे पारिवारिक जीवन का लुफ्त उठाएंगे. ग्रहों की बात करें तो सूर्य बुध बृहस्पति ग्रह अनुकूल स्थिति में है. जिसके चलते परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुजारेंगे. परिवार के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए फायदेमंद रहेगा. कुल मिलाकर ग्रहों की अनुकूल स्थिति के चलते पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा.

उपाय

प्रतिदिन “ऊँ नमो नारायणाय” का 41 बार जाप करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola