Masik Mesh Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का मेष राशिफल, आपकी चंचलता आपके रास्ते में रुकावट डालेंगी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2022 8:58 AM
Masik Mesh Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें मेषराशि का अक्टूबर महीने का राशिफल
अक्टूबर का माह शुरू होने वाला हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार अक्टूबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी मेष राशि के अनुसार अक्टूबर 2022 का मासिक राशिफल
सभी लोग जानना हैं कि नए साल का दसवां महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का दसवां महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
इस महीने आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य विलंब से पूर्ण होंगे.मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रहेंगे. परिवार के सदस्य के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी.धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे.कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अभी और वक्त लग सकता है.नौकरीपेशा लोगों को इस महीने बेहतर परिणाम मिलेंगे. आपके विचारों में रचनात्मकता,कार्य शैली में जुनून,उच्चाधिकारियों की कृपा और काम में एकाग्रता आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी.
मन की चंचलता आपके रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करेगी,लेकिन माह अंतिम चरण में आप एक बार फिर वास्तविक उत्साह से लबरेज होकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.आपके दिल में प्रेम की भावना अधिक होने से किसी व्यक्ति विशेष के लिए आपके दिल में एक विशेष स्थान होगा.कुछ समय आप एकांत में रहना पसंद करेंगे या संबंधों में दूरी होगी,लेकिन शुरुआत और अंतिम चरण बेहतर होने के कारण आपको प्रियपात्र का साथ मिल सकेगा. जो लोग पहले से ही संबंधों में हैं,उनकी भी मुलाकात की संभावना रहेगी.
आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें .खासकर एसिडिटी,त्वचा रोग,एलर्जी,मौसमी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है.आखिरी दो दिनों में आपको थोड़ी राहत महसूस होगी और आप अपने करीबी लोगों के साथ समय व्यतीत कर शरीर में नई ऊर्जा लाने का प्रयास करेंगे.हर कुछ आपके नियंत्रण में नहीं हो सकता.शॉर्टकट से खुद को दूर रखें.
लकी नंबर:-3
लकी रंग:- ग्रे
इस माह घी में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लगाने से भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. हनुमान जी की पूजा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










