Masik Mesh Rashifal June 2024: कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख जानें
Masik Mesh Rashifal June 2024
Masik Mesh Rashifal June 2024: एक्सपर्ट से जानें मेष राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, किन चीजों में मिलेगा लाभ और किन चीजों में सावधानी बरतना होगा जरूरी.
Masik Mesh Rashifal June 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा ,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .
पारिवारिक जीवन
मेष राशि वाले लोगों के लिए पारिवारिक जीवन बहुत उत्तम रहने वाला है आपके दूसरे भाव में गुरु शुक्र और बुध बैठे है जिसे पारिवारिक जीवन बहुत ही अनुकूल रहेगा साथ ही रिश्तेदार के साथ मेल मिलाप होगा.किसी विशेष बात को लेकर चर्चा चलेगा इस समय कोई नया निर्णय सोच -समझकर निर्णय ले पुराना विवाद उखड़ सकता है. मंगल के चौथा दृष्टि पारिवारिक जीवन में अनबन बनाएगा साथ ही माता के स्वस्थ्य को प्रभावित करेगा.शनि अनुकुल नहीं रहने के कारण परिवारिक जीवन में उथल- पुथल बनेगी.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है. व्यापार आप जिमेदार के साथ चलाएंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले परेशानी होगी.साझे में व्यापार करने वाले को बढ़िया लाभ होगा. इस माह नए व्यापार का योजना नहीं बनाए मंगल पहले भाव में है उनकी दृष्टि व्यापार भाव में पड़ने के कारण व्यापार आपके अनुकूल नहीं चलेगा आपके ग्राहक आपसे दुरी बनायेगे इस समय वाणी को ठीक रखे. नौकरी करने वाले के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा नौकरी में उन्नति करेंगे आपके मेहनत का परिणाम अनुकूल मिलेगा. अधिकारी आपको सहयोग करेगे,सहकर्मी का सहयोग मिलेगा.
शिक्षा तथा करियर
छात्रों के लिए यह माह संघर्ष करना पड़ेगा तभी आप शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे.आपके शिक्षा के स्वामी सूर्य दुसरे भाव में बैठे है शनि का दृष्टि पंचम भाव पर है जिसके कारण छात्रों को पढाई में मन नहीं लगेगा आपको परिवार के सदस्य भी नाराज रहेंगे पढ़ाई को लेकर.उच्य शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आपको इस माह कड़ी मेहनत करने के बाद आपको सफलता मिलेगी करियर में आपको इस माह सफलता मिलेगी.आपके करियर के स्वामी बुध दुसरे भाव में सूर्य तथा शुक्र के साथ बैठे है जिसे करियर आप प्रसन्न रहेगें.जो लोग नौकरी कर रहे है उनको प्रमोशन मिल सकता है नए नौकरी की तलाश में है आपको सफलता मिलेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में आप खुशहाल रहेंगे आपके प्रेम सम्बन्ध के स्वामी दुसरे भाव में बुध तथा शुक्र के साथ बैठे है जिसे प्रेम सम्बन्ध में आपका मनोबल उच्च रहेगा ,प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे.आपके प्रेमी आपके व्योहार से बहुत ही प्रसन्न रहेगी साथ ही आपके प्रेम सम्बन्ध की जानकारी परिवार में होगी जिसे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होगें.जिनके प्रेम सम्बन्ध में अनबन बना हुआ था वह लोग फिर से आपस में जुड़ जायेगे,प्रेमी आपको सहयोग करेगी जो लोग विवाहित है आपके रिश्ते में थोड़ी अनबन बनेगी मंगल की दृष्टी होने के कारण तनाव बनेगा.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा आपके राशि के स्वामी मंगल पहला भाव में बैठे है उनका दिर्ष्टि आठवें भाव पर होने के कारण आप स्वास्थ्य रहेंगे लेकीन बारह बारह भाव में रहने के कारण स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना पड़ेगा.आपको फोड़ा, फुंसी आंख से सम्बंधित समस्या बनेगा.15 जून से आपका स्वास्थ्य में सुधार होगा.
उपाय
प्रत्येक शनिवार को दशरथकृत शनि स्त्रोत का पाठ करे.
शनिवार को काला कपड़ा दान करे .
कुलदेवता का पूजन करे .
गाय को चारा खिलाएं
लकी नंबर
9
लकी कलर
गुलाबी
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










