Monthly Meen Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का मीन राशिफल, अचानक प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी

Monthly Meen Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें मीन राशि का अक्टूबर महीने का राशिफल
मीन- इस महीने समस्याएं कम होंगी.जरूरी कागजातों का ध्यान रखें.किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें.व्यापार में आर्थिक लाभ होगा.उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिलेगी.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.पिछले पुराने कार्य पूर्ण होंगे.अचानक प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी.
नए कार्य की शुरुआत करेंगे.साझेदारी के व्यवसाय में आप लगातार प्रगति करेंगे लेकिन किसी भी साझा निर्णय में आपको सौम्य होना होगा.कमीशन,ब्रोकरेज और ब्याज के कामकामज में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ेगा.पैसों की उधारी के लिए बाद के चरण में दूर की यात्रा करनी होगी, जिसमें सफलता मिलेगी,लेकिन शायद फल की प्राप्ति अपेक्षा से कम होगी.
अपने प्रियजन या मित्र के साथ बातचीत और मुलाकात की संभावना होगी लेकिन अपने स्वभाव और वाणी में सौम्यता रखें.जो लोग पहले से ही संबंधों में हैं,उन्हें महीने के मध्य में, रिश्ते को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करना होगा.कभी-कभी मामूली बातों पर आपके बीच तनाव हो सकता है.किसी प्रियजन से संबंधित कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है.
स्वास्थ्य को लेकर महीने की शुरूआत में आपको थोड़ी चिंता रहेगी. शरीर में कोई छिपी हुई बीमारी होने का संदेह आपको लगातार चिंतित रखेगा.गैस, अपच, सिरदर्द, पानी की कमी, बिजली से खतरा आदि होने की संभावना है.दांत, जीभ, गले से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है.
स्वास्थ्य में सुधार आने से आप स्नेहजनों के साथ बेहतर सप्ताहांत का आनंद लेंगे.इस माह आपके साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप सोचते तो हैं,लेकिन काम कर लेने के बाद. बेहतर होगा कि काम करने के बाद नहीं,काम करने के पहले सोचें.
शुभ अंक:- 7
शुभ रंग:- मैरून
इस महीने घर से निकले तो घर के दक्षिण भाग में गुड़ की एक डली छोड़कर जाएं.कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में सफलता मिलेगी. जब भी किसी खास काम के लिए घर से बाहर निकलें,तब यह उपाय अवश्य करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










