February 2023 Makar Rashifal: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2023 6:53 AM

विज्ञापन

February 2023 Makar Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

February 2023 Makar Rashifal: फरवरी 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के दूसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए फरवरी 2023 का मासिक राशिफल

मकर पृथ्वी तत्व की राशि है और इसका स्वामित्व शनि ग्रह को प्राप्त है. इस राशि जन्मे जातक आमतौर पर अनुशासित होते हैं. इन्हें अपने कार्यों को समय पर पूरा करना पसंद होता है. इनके दृष्टिकोण में रचनात्मकता दिखाई देती है. यात्रा आदि में इनकी विशेष रुचि होती है. ये लोग ज्यादातर विदेश में अच्छी तरक्की करते हैं.

कार्यक्षेत्र

मकर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको इस महीने सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के फल प्राप्त होंगे. शनि आपकी चंद्र राशि से दूसरे भाव में और केतु दसवें भाव में मौजूद होगा. महीने के अंत में शनि आपके दूसरे भाव में सूर्य और बुध के साथ स्थित होगा और इस वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. कुल मिलाकर देखा जाए तो महीने के दूसरे भाग की तुलना में महीने का पहला भाग ज़्यादा फलदायी रहने वाला है.

आर्थिक

मकर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने आपके लिए धन लाभ के साथ-साथ ख़र्च होने के भी योग बनेंगे. 15 फरवरी 2023 के बाद, दूसरे भाव में शनि सूर्य और बुध के साथ स्थित होगा. साथ ही तीसरे भाव में बृहस्पति मौजूद होगा, जो अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि कर सकते हैं.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से, आपको इस महीने किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि शनि चंद्र राशि से दूसरे भाव में स्थित है. 15 फरवरी 2023 से सूर्य और बुध आपकी चंद्र राशि से दूसरे भाव में स्थित होंगे. साथ ही तीसरे भाव में बृहस्पति और चौथे भाव में राहु उपस्थित होंगे, जिसके कारण आपके बड़ों, विशेष रूप से माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने प्रिय के साथ संबंध में कुछ समस्याओं जैसे कि नोक-झोंक और वाद-विवाद आदि का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही पांचवें भाव में मंगल स्थित होने के कारण आपके रिश्ते में मतभेद पैदा हो सकते हैं. जो लोग वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें भी उन्हें अपने जीवन साथी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है.

पारिवारिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने आपको अपने पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है चूंकि अधिकांश ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है जैसे कि शनि सूर्य और बुध के साथ दूसरे भाव में स्थित है. इसके कारण परिवारजनों के बीच किसी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.

उपाय

  • प्रतिदिन 108 बार “ॐ मन्दाय नमः” का पाठ करें.

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का जाप करें.

  • शनिवार के दिन गाय को भोजन कराएं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola