May 2023 Kumbh Rashifal: जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Apr 2023 1:41 PM

विज्ञापन

May 2023 Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों को अपनी सेहत और करियर दोनों पर ही अधिक ध्यान देने की जरुरत हो सकती है, क्योंकि उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.शनि इस महीने अपनी ही राशि में स्थित है जिसके प्रभाव से प्रमुख ग्रहों की दशा ज्यादा बेहतर नहीं होगी.

विज्ञापन

May 2023 Kumbh Rashifal: मई 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मई 2023 का मासिक राशिफल

कुंभ राशि वालों को अपनी सेहत और करियर दोनों पर ही अधिक ध्यान देने की जरुरत हो सकती है, क्योंकि उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.शनि इस महीने अपनी ही राशि में स्थित है जिसके प्रभाव से प्रमुख ग्रहों की दशा ज्यादा बेहतर नहीं होगी.

कार्यक्षेत्र

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये महीने करियर के लिहाज से बड़े बदलाव लेकर आने वाला है.करियर का ग्रह शनि अपनी ही राशि में पहले घर में है और इससे जातकों के लिए करियर में चुनौतियां और बढ़ेंगी.इस महीने बृहस्पति का तीसरे घर में होना आपके लिए अनुकूल नहीं होगा.

आर्थिक

कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर ये महीना काफी कठिन रह सकता है,शनि और केतु की प्रतिकूल दशा के कारण जातकों को धन लाभ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य

इस महीने सेहत के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए ये महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा.महीने के पहले हिस्से में शनि पहले घर में है, जिसके प्रभाव से आपको पीठ या कमर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.आपको किसी तरह की चिंता और बेचैनी का भी सामना करना पड़ सकता है.

प्रेम व वैवाहिक

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए प्रेम संबंध और शादीशुदा जीवन के मामले में ये महीना ज्यादा बेहतर साबित नहीं होगा.एक प्रमुख ग्रह शनि के पहले घर में होने के कारण अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.जो जातक अपनी शादी की योजना बना रहे हैं, उनकी भी योजना आगे टलने की संभावना है.

पारिवारिक

परिवार के तौर पर बात करें तो इस महीने कुंभ राशि वालों के लिए काफी चुनौतियां होंगी, शनि की अपनी राशि में होने के कारण परिवार में एक दूसरे के प्रति जुड़ाव में कमी आने की संभावना है.

उपाय

  • प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा

  • प्रतिदिन 108 बार ऊँ नमो नारायण का जाप करें

  • मंगलवार के दिन लाल फूल से हनुमान जी की पूजा करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola