June 2023 Kumbh Rashifal: जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2023 12:23 PM
June 2023 Kumbh Rashifal: जून 2023 माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं कुंभ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल
June 2023 Kumbh Rashifal: जून 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य और करियर पर ध्यान देने की जरुरत हो सकती है क्योंकि आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है. इस महीने के दौरान बड़े ग्रहों की स्थिति ज्यादा अच्छी न रहने की संभावना है, चूंकि शनि अपनी ही चंद्र राशि में स्थित होंगे.
कुंभ राशि के तहत जन्में जातकों को करियर के क्षेत्र में इस समय उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है. करियर का ग्रह शनि स्वयं की राशि के पहले/लग्न भाव में बैठा होगा जो इस राशि के जातकों के जीवन को कठिन बना देगा.
आर्थिक लिहाज़ से कुंभ राशि वालों के लिए, ये समय मुश्किल रहने की आशंका है. धन से जुड़े मामलों में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है क्योंकि शनि और केतु शुभ स्थिति में नहीं होंगे.
अगर कुंभ राशि के जातकों की सेहत की बात करें तो, ये समय आपकी सेहत के लिए औसत से कम रहेगा. महीने के पहले भाग में शनि आपके लग्न भाव में बैठे होंगे जिसके चलते आपको तनाव और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. साथ ही, इन जातकों को किसी तरह की बेचैनी महसूस हो सकती है और इस माह के दौरान नींद से संबंधित परेशानियां आपकी समस्या का कारण बन सकती है.
कुंभ राशि के लोगों के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ये समय अनुकूल साबित नहीं होगा. प्रमुख ग्रह के रूप में शनि आपके लग्न भाव में स्थित होंगे जो आपके रिश्तों में अशांति का कारण बन सकते हैं. जो जातक अविवाहित है उन्हें अपने विवाह में देरी का सामना करना पड़ सकता है.
कुंभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो, यह समय थोड़ा मुश्किलों से भरा हो सकता है. शनि की अपनी ही राशि में मौजूदगी की वजह से परिवार में सौहार्द की कमी देखने को मिल सकती है.
-
प्रत्येक शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें.
-
प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमो नारायणा” का जाप करें.
-
मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










