August 2023 Kumbh Rashifal: जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2023 8:49 AM
August 2023 Kumbh Rashifal: अगस्त माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
August 2023 Kumbh Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को अगस्त के महीने में करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. कुंभ राशि के जातकों को इस महीने अपने करियर और सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हो सकती है. इस महीने कुंभ राशि के लिए प्रमुख ग्रहों की दशा प्रतिकूल है, शनि अपने ही मून साइन में वक्री अवस्था में मौजूद रहेंगे. बृहस्पति तीसरे भाव में मौजूद हैं जिसके कारण जातकों को इस महीने अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. जिन्हें मैनेज करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है.
कार्यक्षेत्र
अगस्त का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से चुनौतियों से भरा हो सकता है. करियर का ग्रह शनि पहले भाव में अपनी ही राशि में स्थित हैं, जो जातकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. बृहस्पति इस महीने तीसरे भाव में मौजूद रहेंगे, जो कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अनुकूल नहीं होगा.
आर्थिक
कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना धन से संबंधित मामलों के लिए कड़ी चुनौतियों से भरा रह सकता है. शनि और केतु के प्रतिकूल भाव में होने के कारण जातकों को धन का लाभ ना मिलने के संकेत हैं. आपके लिए प्रमुख ग्रहों की ये दशा अच्छी नहीं हो सकती है.
स्वास्थ्य
कुंभ राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से अगस्त 2023 का महीना ज्यादा बेहतर साबित ना होने के आसार हैं.महीने के पहले 15 दिन में शनि के पहले भाव में होने के कारण जातकों को तनाव और कमर में दिक्कत झेलनी पड़ सकती है. आपके अंदर बेचैनी और चिंता बढ़ने के सं
प्रेम व वैवाहिक
कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए ज्यादा खास साबित ना होने के आसार हैं. प्रमुख ग्रहों के कारण परेशानियां हो सकती है, जैसे शनि पहले भाव में हैं, जिसके कारण आपका अपने प्रिय के साथ कुछ तनाव हो सकता है. वहीं अविवाहित जातकों के शादी का काम और आगे टलने की संभावना है. वहीं विवाहित जातकों के लिए बृहस्पति और केतु के एक साथ तीसरे भाव में होने के कारण सामंजस्य की कमी हो सकती है.
पारिवारिक
अगस्त मासिक राशिफल के मुताबिक कुंभ राशि के जातकों को इस महीने परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि का अपनी राशि में स्थित होना परिवार में आकर्षण को कम करने का काम कर सकता है.
उपाय
-
शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें.
-
रोजाना 108 बार ॐ नमो नारायणाय का जाप करें.
-
मंगलवार को लाल फूलों के साथ हनुमान जी की पूजा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










