ePaper

June 2023 Kark Rashifal: जानिए कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना, देखें मासिक राशिफल

Updated at : 31 May 2023 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
June 2023 Kark Rashifal: जानिए कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना,  देखें मासिक राशिफल

June 2023 Kark Rashifal: जून 2023 माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं कर्क राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

June 2023 Kark Rashifal: जून 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों की नौकरी में बदलाव होने की संभावना है क्योंकि आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में बृहस्पति गोचर करेगा. ऐसे में, इस दौरान आपको नौकरी में दबाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए करियर में सावधानी से आगे बढ़ें. दसवें भाव में बृहस्पति की मौजूदगी आपको नौकरी में परिवर्तन और बेहतर नौकरी के अवसर ढूंढने के लिए प्रेरित करेगी.

कार्यक्षेत्र

कर्क राशि के जातकों को इस महीने के दौरान कार्यक्षेत्र में दबाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में स्थित होंगे.

आर्थिक

कर्क राशि के जातकों का आर्थिक जीवन चुनौतियों से भरा रह सकता है क्योंकि शनि आपके आठवें भाव और बृहस्पति तथा राहु आपके दसवें भाव में अशुभ स्थिति में मौजूद होंगे.

स्वास्थ्य

कर्क राशि के तहत जन्मे जातकों को केतु के चौथे भाव में होने के कारण कुछ बेचैनी का अनुभव हो सकता है. केतु की इस स्थिति की वजह से आपको अपना धन माता के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ सकता है.

प्रेम व वैवाहिक

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि शनि सातवें भाव के स्वामी के रूप में आपके आठवें भाव में और बृहस्पति आपके दसवें भाव में प्रतिकूल स्थिति में मौजूद होंगे. शनि की इस स्थिति की वजह से आपका प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है.

पारिवारिक

कर्क राशि के तहत जन्मे लोगों को पारिवारिक जीवन में समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है क्योंकि इस महीने के दौरान शनि आपके आठवें भाव में प्रतिकूल स्थिति में विराजमान होंगे. शनि देव की अशुभ स्थिति की वजह से घर-परिवार में बहस और मतभेद होने की आशंका है. साथ ही, इस माह के दौरान परिवार के सदस्यों में आपसी समझ और तालमेल की भी कमी देखने को मिल सकती है.

उपाय

  • प्रतिदिन 20 बार “ॐ सोमाय नमः” का जाप करें.

  • सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें.

  • सोमवार के दिन उपवास करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola