August 2023 Kark Rashifal: जानिए कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2023 8:51 AM
August 2023 Kark Rashifal: अगस्त में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
August 2023 Kark Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
इस महीने कर्क राशि के जातकों को करियर, धन, स्वास्थ्य आदि मामलों में मिले-जुले नतीजे मिलने की संभावना है. मून साइन के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए बृहस्पति दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके प्रभाव से इन्हें नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. आमतौर पर बृहस्पति का दसवें भाव में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं होता है. शनि के आठवें भाव में होने के कारण जातकों को अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी.
कार्यक्षेत्र
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक कर्क राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से इस महीने उन्हें काम में बाधाओं और दबाव का सामना करना पड़ सकता है. आपके मून साइन के मुताबिक बृहस्पति दसवें भाव में स्थित है. जो जातक ॐचे स्तर पर नौकरी की तैयारियों में हैं उनके लिए शनि आठवें भाव में आठवें भाव के स्वामी के रूप में मौजूद हैं और ये उनके लिए उपयुक्त नहीं रहेगा.
आर्थिक
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के आठवें भाव और बृहस्पति और राहु के दसवें भाव में होने के कारण इस महीने आपको आर्थिक तौर पर कुछ परेशानियों आने की संभावना है. बृहस्पति में दसवें भाव में होने के कारण जातकों को अनिश्चित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. बृहस्पति के दसवें भाव में होने के कारण आपकी नौकरी में बदलाव होने की संभावना है. इसके कारण आपके आर्थिक विकास में बाधा पड़ने की आशंका है.
स्वास्थ्य
मासिक राशिफल अगस्त 2023 के मुताबिक कर्क राशि वालों के लिए केतु चौथे भाव में मौजूद हैं, जिसके कारण जातकों को आराम में कमी का सामना करना पड़ सकता है. केतु के चौथे भाव में होने के कारण जातकों को अपनी माता की सेहत के ऊपर ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है. इस कारण आपका धन खर्च बढ़ने की संभावना है.
प्रेम व वैवाहिक
मासिक राशिफल अगस्त 2023 के मुताबिक कर्क राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में दिक्कत होने की आशंका है. इसका कारण है शनि सातवें भाव के स्वामी के रूप में आठवें भाव में मौजूद हैं और ग्रह बृहस्पति दसवें भाव में मौजूद हैं. शनि की आठवें भाव में मौजूद होना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती हैं.
पारिवारिक
अगस्त मासिक राशिफल के मुताबिक कर्क राशि वालों के लिए परिवार के लिहाज से कुछ दिक्कत आने के संकेत हैं. शनि के आठवें भाव में होने के कारण आपको पारिवारिक मामले में कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसके अलावा परिवार में खुशी का माहौल रखने के लिए जिस आपसी समझ और सहयोग की जरूरत होती है, उसकी कमी रहने की आशंका है.
उपाय
-
रोजाना 20 बार ॐ चंद्राय नम: का जाप करें.
-
चंद्रमा के लिए सोमवार के दिन यज्ञ और हवन करें.
-
सोमवार के दिन व्रत करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










