ePaper

April 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

Updated at : 01 Apr 2023 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
April 2023 Kanya Rashifal: जानिए कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

April 2023 Kanya Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

April 2023 Kanya Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

कन्या राशि के जातक हमेशा उन्नति करने वाले और स्वाभिमानी होते हैं. इस राशि के लोग विलासितापूर्ण जीवन पसंद करते हैं. कन्या राशि वाले मेहनती और व्यवस्थित जीवन पसंद करते हैं. इनको कार्यों का प्रबंधन करने में मजा आता है.अनुशासन प्रिय होते हैं. इन्हीं कारणों से ये सफल रहते हैं.

कार्यक्षेत्र

मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक,कन्या राशि के जातकों का यह मेहनत करियर के लिहाज से मिलाजुला रहेगा. शनि छठे भाव में स्थित है, जिस वजह से जातक को नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जातक बेहतर नौकरी की संभावना को स्वीकार करते हुए नौकरी बदल सकते हैं.

आर्थिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों को इस महीने वित्तीय मामले में मिश्रित फल की प्राप्ति होगी. इसमें कोई शक नहीं है कि इस समय आपके खर्च बहुत अधिक बढ़ जाएंगे. जिस वजह से आपको कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको किसी से भी उधार पैसे लेने से बचना चाहिए और बजट बनाकर पैसा खर्च करना चाहिए.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कन्या राशि के जातकों को इस महीने सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह का परिणाम मिल सकता है. बृहस्पति ग्रह 22 अप्रैल 2023 से अष्टम भाव में होगा जिसके चलते जातकों को स्वास्थ्य के मामले में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जातक पाचन संबंधी समस्या से परेशान रह सकते हैं. ऐसे में शारीरिक गतिविधि शुरू करने से आपको मदद मिल सकती है.

प्रेम व वैवाहिक जीवन

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, कन्या राशि के जातक प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिलाजुला परिणाम प्राप्त करेंगे. इन राशि के जातकों के ग्रह अनुकूल स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं. बृहस्पति ग्रह आठवें भाव में है मंगल बुध शासित राशि कन्या में स्थित है, जिस वजह से पार्टनर के बीच मनमुटाव होगा. आपका अपने साथी के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होते नहीं दिख रहे हैं.

पारिवारिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार कन्या राशि के जातकों का इस महीना परिवारिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है. इस महीने मंगल और बृहस्पति की स्थिति अनुकूल बनती दिखाई नहीं दे रही है. जिस वजह से परिवार में सुख की कमी महसूस होगी. बृहस्पति के अष्टम भाव में स्थित होने की वजह से परिवार के सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

उपाय

हर रोज 41 बार “ओम राहे नमः” का जाप करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola