June 2023 Dhanu Rashifal: जानिए धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना, देखें मासिक राशिफल
June 2023 Dhanu Rashifal: जून 2023 माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं धनु राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल
June 2023 Dhanu Rashifal: जून 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल
धनु राशि वालों के जातकों को जितना भी धन प्राप्त होगा वो धीमी गति से मिलेगा न की तेज़ रफ़्तार से. ऐसे में आपके लिए पैसों की बचत करना आसान नहीं होगा. तीसरे भाव में शनि अनुकूल स्थिति में विराजमान है इसलिए इस राशि के लोगों को विदेश से नौकरी के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे.
धनु राशि के जातकों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. करियर का कारक ग्रह शनि आपके तीसरे भाव में मौजूद होगा जो इस राशि के जातकों की प्रगति का संकेत दे रहे हैं.
दूसरे भाव के स्वामी शनि आपके तीसरे भाव में स्थित होंगे जो विकास का भाव है जिसके चलते आप आसानी से धन कमाने में सक्षम होंगे. साथ ही, इस महीने के दौरान जातकों को करियर के संबंध में विदेश जाकर पैसा कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
इस महीने के दौरान धनु राशि के जातक स्वस्थ और फिट रहेंगे क्योंकि शनि आपके तीसरे भाव में विराजमान होंगे. इस भाव में शनि की मौजूदगी आपको दृढ़ संकल्प बनाएगी. साथ ही आपके उत्साह और खुशियों में वृद्धि होगी तथा आप साहस से भरे नज़र आएंगे.
प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से, धनु राशि के जातकों के लिए ये महीना भाग्यशाली रहने वाला है क्योंकि राशि के स्वामी के रूप में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में बैठे होंगे जो कि प्रेम का भाव है और इनकी दृष्टि आपकी चंद्र राशि पर पड़ रही होगी. इसके अलावा, इस माह के दौरान बृहस्पति की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर होगी और इस वजह से आपका रिश्ता फलेगा-फूलेगा.
महीने के दूसरे भाग में जातकों को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी क्योंकि शुभ ग्रह के रूप में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में बैठा होगा और इसकी दृष्टि आपकी चंद्र राशि पर होगी.
-
गुरुवार के दिन दिव्यांगों को भोजन कराएं.
-
प्रतिदिन 108 बार “ॐ बृहस्पतये नमः” का जाप करें.
-
मंगलवार के दिन राहु के लिए यज्ञ-हवन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










