August 2023 Dhanu Rashifal: जानिए धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना, देखें मासिक राशिफल

August 2023 Dhanu Rashifal: अगस्त माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
August 2023 Dhanu Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
अगस्त के महीने में धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक विकास, आध्यात्मिक लाभ, और करियर में वृद्धि होने के संकेत हैं. धनु राशि के जातकों के लिए शनि तीसरे भाव में स्थित हैं, शनि दूसरे भाव के स्वामी होते हैं, और दूसरा भाव धन का होता है. इसलिए शनि का तीसरे भाव में होना जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा साबित होने के संकेत हैं.
कार्यक्षेत्र
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार धनु राशि के जातकों को इस महीने करियर के लिहाज से मिले-जुले नतीजे प्राप्त होने की संभावना है. करियर का ग्रह शनि तीसरे भाव में वक्री अवस्था में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से जातकों के करियर में धीमा और स्थिर विकास होने के संकेत हैं.
आर्थिक
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार धनु राशि के जातकों का आर्थिक जीवन इस महीने अच्छा रहने के संकेत हैं. शनि दूसरे भाव के स्वामी के रूप में तीसरे भाव में मौजूद हैं, इसके अनुकूल प्रभाव से जातकों को इस महीने में अच्छा धन लाभ हो सकता है. वहीं करियर के लिहाज से भी इस महीने आप विदेश में अच्छी कमाई कर सकते हैं. आपकी किस्मत आपके पक्ष में रहेगी, और आपको प्रमोशन मिलने के संकेत हैं.
स्वास्थ्य
अगस्त के महीने में धनु राशि वालों के लिए सेहत अच्छी रहने की संभावना है. इस राशि के जातकों के लिए शनि तीसरे भाव में मौजूद होंगे, जिसके प्रभाव से स्वास्थ्य बेहतर रहने के संकेत हैं. नोडल ग्रह केतु ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं, और मंगल पांचवें भाव के स्वामी के रूप में पांचवें भाव में ही स्थित हैं. इसके प्रभाव से जातक इस महीने फिट रहेंगे.
प्रेम व वैवाहिक
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक धनु राशि के जातकों को इस महीने वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. राशि स्वामी ग्रह बृहस्पति पांचवें भाव में मौजूद हैं, साथ ही उनकी दृष्टि मून साइन पर पड़ रही है और पांचवां भाव प्रेम का भाव होता है. इसके अलावा बृहस्पति की दृष्टि ग्यारहवें भाव पर भी रहेगी, इसके प्रभाव से जातकों का प्यार और फलने-फूलने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में बंधे जातकों के लिए ये महीना काफी शुभ रह सकता है.
पारिवारिक
धनु राशि के जातकों के लिए इस महीने पारिवारिक जीवन के लिहाज से ये महीना बेहतर साबित होने के संकेत हैं. आपको ग्रह बृहस्पति के पांचवे भाव में होने से और मून साइन पर उनकी दृष्टि से महीने के अंतिम भाग में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
उपाय
-
गुरुवार को विकलांग लोगों को भोजन कराएं.
-
रोजाना 108 बार ॐ गुरवे नम: का जाप करें.
-
राहु के लिए मंगलवार को हवन-यज्ञ करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










