Leo Monthly Horoscope October 2025: सिंह राशि वालों का किसी खास स्थान पर घूमने का प्लान बनेगा, पढ़ें मासिक राशिफल, सिंह राशि अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2025 6:24 AM
सिंह राशि अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल
Leo Monthly Horoscope October 2025: सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...
Leo Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए लकी साबित होगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे, लेकिन सूर्य और शुक्र की स्थिति के कारण बीच-बीच में हल्की उथल-पुथल हो सकती है. बेवजह की बातों में उलझने से बचें और विवाद से दूर रहें. परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करते समय सावधानी बरतें. इस महीने आपका देख-रेख में परिवार का माहौल संचालित होगा और भाई-बहन का सहयोग मिलेगा.
व्यापार और नौकरी
व्यापारियों के लिए अक्टूबर में लाभकारी संकेत स्पष्ट नहीं हैं. बुध और मंगल की स्थिति तीसरे भाव में होने से व्यापार में कुछ प्रभाव बढ़ेगा और ग्राहकों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. हालांकि नए व्यापार की योजना फिलहाल स्थगित रखें, क्योंकि इस माह विशेष लाभ की संभावना कम है. नौकरीपेशा लोगों के लिए माह उत्तम रहेगा. माह के मध्य से आपका प्रभाव थोड़ी कमी दिखा सकता है, इसलिए कार्य समय पर पूरा करना आवश्यक है.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर में अच्छी प्रगति के संकेत हैं. तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे. रिसर्च से जुड़े अध्ययन करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में लाभकारी परिणाम मिलेंगे. पार्टनर के साथ साझेदारी बेहतर रहेगी, लेकिन 9 अक्टूबर के बाद छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. निर्णय क्षमता मजबूत रखें. सिंगल लोग इस माह रोमांटिक अवसरों के प्रति उत्साहित रहेंगे. विवाहित जीवन में छोटे तनाव उत्पन्न होंगे, लेकिन 9 अक्टूबर के बाद पार्टनर का सहयोग मिलेगा. किसी खास स्थान पर घूमने का प्लान बनेगा, जिससे संबंध मजबूत होंगे.
स्वास्थ्य
अक्टूबर में स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. सातवें भाव में राहु, पहले भाव में केतु और तीसरे भाव में मंगल की स्थिति स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. खान-पान में सतर्क रहें और तले-भुने भोजन से बचें. सुबह टहलना और व्यायाम करना लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देने से छोटी परेशानियों से बचा जा सकता है.
लकी नंबर और उपाय
इस माह सिंह राशि वालों का लकी नंबर 9 और लकी कलर गुलाबी रहेगा. प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाकर दर्शन करें और मंदिर में तेल का दान करें. इसके अलावा भगवान शंकर का अभिषेक करना लाभकारी रहेगा.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श या व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










