कर्क साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अप्रैल तक: बड़ा निवेश करने से पहले लें विशेषज्ञों की राय, वरना हो सकता है नुकसान

Updated:
विज्ञापन

कर्क साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अप्रैल तक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kark Saptahik Rashifal: क्या इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी? स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या तनाव परेशान करेगा? करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या चुनौतियां आएंगी? जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kark Saptahik Rashifal: यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक और पारिवारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. चंद्रमा का तुला से मकर तक गोचर आपके मन की स्थिति को बार-बार बदल सकता है, जिससे निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है. भाग्य भाव यानी मीन राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शनि की उपस्थिति आपको धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगी. इस दौरान लंबी दूरी की यात्राओं के योग भी बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन मंगल और शनि की युति अचानक खर्च बढ़ा सकती है. किसी पुराने रुके हुए काम के पूरा होने से मन को संतोष मिलेगा.

विज्ञापन

करियर/बिजनेस

करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. भाग्य भाव में शनि की स्थिति कार्यों में देरी का संकेत देती है, जबकि मंगल आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा. ऐसे में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यापारियों को इस सप्ताह किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

रिलेशनशिप

पारिवारिक और प्रेम संबंधों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. चंद्रमा के प्रभाव से कभी सुख-शांति बनी रहेगी, तो कभी विवाद की स्थिति बन सकती है. शुक्र का मेष राशि में होना कार्यक्षेत्र के किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ा सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने और संवाद बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता आएगी और गलतफहमियां दूर होंगी.

हेल्थ

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सावधानी बरतने का संकेत देता है. सूर्य और मंगल का प्रभाव रक्तचाप बढ़ाने या शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है. मानसिक तनाव और थकान के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. नियमित ध्यान, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

सावधानी और उपाय

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें. सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें.

लकी डेट: 05, 08, 09
लकी रंग: हरा, पीला, नारंगी
लकी दिन: सोमवार, बुधवार, रविवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola