कल मां सिद्धिदात्री की पूजा से किस राशि को मिलेगा लाभ? मेष से मीन तक जानें राशिफल

Updated:
विज्ञापन

कल 19 अक्टूबर 2026 का राशिफल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Rashifal 19 October 2026: कल 19 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के बीच जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, आर्थिक स्थिति, नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन का हाल.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 19 October 2026: कल शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी. इस दौरान कल 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को अष्टमी तिथि सुबह 10:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी शुरू होगी. चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. आइए, ज्योतिषाचार्य डॉ. एनके बेरा से जानते हैं कि कल का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि का कल का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन अगर आप अविवाहित हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है.

वृषभ राशि का कल का राशिफल

वृषभ राशि वालों को विरोधियों पर जीत मिलेगी. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और उद्योग-धंधे में सफलता मिलने के योग हैं.

मिथुन राशि का कल का राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. निर्माण से जुड़े कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. संतान की ओर से सुख मिलेगा.

कर्क राशि का कल का राशिफल

कर्क राशि वालों को कल किसी अच्छी खबर से मन खुश हो सकता है. जरूरी काम पूरे करने के लिए धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें.

सिंह राशि का कल का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए कल सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और मन को शांति मिलेगी. विरोधियों पर भी बढ़त बना सकते हैं.

कन्या राशि का कल का राशिफल

कन्या राशि वालों को कल पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. बेवजह भागदौड़ और पारिवारिक तनाव से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. शांत रहकर फैसले लेना बेहतर होगा.

तुला राशि का कल का राशिफल

तुला राशि वालों को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

वृश्चिक राशि का कल का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन सरकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.

धनु राशि का कल का राशिफल

धनु राशि वालों के लिए कल नौकरी या रोजगार पाने की दिशा में की जा रही कोशिशों को सफलता मिल सकती है. संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

मकर राशि का कल का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए वाहन सुख मिल सकता है और व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी. संतान की तरक्की से मन प्रसन्न होगा. अचानक धन लाभ होने की संभावना भी है.

कुंभ राशि का कल का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए सरकारी सेवा से जुड़े लोगों का तबादला होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति अनुकूल रह सकती है. विरोधियों पर जीत मिलने के योग हैं.

मीन राशि का कल का राशिफल

मीन राशि वालों को कल जमीन, मकान और वाहन से जुड़े कामों में सफलता मिलने की उम्मीद है. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola