kal ka Rashifal 18 July 2024: कल का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 17 Jul 2024 2:53 PM
कल का राशिफल 18 जुलाई 2024
kal ka Rashifal 18 July 2024: कल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. क्या रहेगा आपका शुभ अंक और रंग. आइए जानते है कि किन जगहों पर आपको सतर्क रहना होगा. पढ़ें सभी 12 राशि वालों का हाल
kal ka Rashifal 18 July 2024 मेष राशि- कल का दिन अपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है. लेकिन अन्य लोगों के लिये अवश्य ही सहयोगी रहेंगे. सार्वजनिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. लेकिन घर में इसके विपरीत हास्य के पात्र बनेंगे. आज धन लाभ जरूर होगा, लेकिन लाभ आपके इच्छानुसार नहीं मिल सकेगा. आज लोभ से बचे. शारीरिक कारणों से मन में अस्थिरता आएगी. स्त्री सुख मिलेगा.
शुभ अंक-1, शुभ रंग- मैरून
वृषभ राशि- कल कार्य व्यवसाय से पुरानी योजनाए धन लाभ कराएंगी. नए कार्य के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करना पड़ेगा. कल सरल स्वभाव का प्रयोग काम नहीं आएगा. विरोधी प्रबल रहेंगे. पीछे से आपकी हानि पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे. घर एवं शारीरिक सुख उत्तम रहेगा. अपनी वाणी पर संयम रखें.
शुभ अंक-2, शुभ रंग—नीला
मिथुन राशि- कल आपसी तालमेल की कमी हर जगह अव्यवस्था फैलाएगी. कल दिन के आरंभ में मानसिक रूप से शांत रहेंगे. धर्म-कर्म में भी निष्ठा रहने से पूजा पाठ के लिए समय निकालेंगे, लेकिन स्वभाव में अकड़ एवं जिद बनते कार्यों में बाधा डालेगी. कल आपके पक्ष में बोलने वालों से भी विपरीत व्यवहार करेंगे बाद में समय निकलने पर पछतायेंगे.
शुभ अंक-3, शुभ रंग-हरा
कर्क राशि- कल का दिन आपके लिए टेंशन भरा रह सकता है. धन को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होगी. कल कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक अभाव रहने के कारण अपने विचारों को साकार रूप नहीं दे पाएंगे. घर में मामूली तकरार के बाद स्थित सामान्य हो जाएगी. सेहत की अनदेखी बाद में भारी पड़ने वाली है. बुजुर्ग वर्ग को छोड़ अन्य सभी के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा.
शुभ अंक-4, शुभ रंग-लाल
सिंह राशि- कल के दिन आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ेगा. कल दिन के आरंभ से ही शरीर में विकार उत्पन्न होंगे. वहीं दोपहर बाद आपकी समस्या बढ़ सकती है. कार्य क्षेत्र पर लाभ की संभावनाएं बनते बनते बिगड़ेंगी. आपकी मनोदशा का विरोधी लाभ उठाएंगे. आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है.
शुभ अंक-5, शुभ रंग-मैरून
कन्या राशि- कल धन लाभ का योग है. कल खर्च की तुलना में बहुत कम लाभ होगा. परिवार के सदस्य आपसे काफी आशाएं लगाए रहेंगे. लेकिन परिस्थितिवश बोल नहीं पाएंगे स्वयं ही इनका निराकरण करने का प्रयास करें आगे परिणाम सकारत्मक मिलेंगे. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन आपको बहुत लाभ करेगा.
शुभ अंक-6, शुभ रंग-ब्लू
तुला राशि- कल आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे. परिस्थिति स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएगी. लेकिन आशाजनक धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. आपके रूखे व्यवहार से किसी के मन को दुख पहुचेगा. लेकिन स्थित को भांप इसमें तुरंत सुधार कर स्थिति नियंत्रण में कर लेंगे.
शुभ अंक-7, शुभ रंग-सफेद
Also Read: Nag Panchami 2024: सावन में नाग पंचमी कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस दिन का महत्व
वृश्चिक राशि- कल का दिन आपके लिए टेंशन भरा रह सकता है. कल आप लेनदेन में सावधानी बरते और निर्णय लेने में जल्दी बाजी ना करें. घर का वातावरण आनंद प्रदान करेगा. आरोग्य बना रहेगा पुरानी बीमारी में सुधार आएगा. कार्य स्थल में बदलाव के योग बन रहे हैं.
शुभ अंक-8, शुभ रंग-मैरून
धनु राशि- कल आपका लक्ष्य अधिक से अधिक सुख सुविधा जुटाने पर रहेगा. आपकी मानसिकता भी कम समय में ज्यादा मुनाफा पाने की रहेगी. आप जिस कार्य को लग्न से करेंगे उसकी अपेक्षा बेमन से किया कार्य अधिक शीघ्र एवं ज्यादा लाभदायक रहेगा. अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है.
शुभ अंक-9, शुभ रंग-ब्लू
मकर राशि- कल नौकरी करने वाले सतर्क रहें. इल्जाम लग लगने अथवा मान भंग की संभावना है. कुछ विघ्न के कारण कामना पूर्ति संधिग्ध रहेगी. दौड़ भाग के कारण अत्यधिक थकान अनुभव होगी. व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता के बाद गति आएगी. घर में सुख के साधन बढ़ाने का विचार मन में चलता रहेगा.
शुभ अंक-2, शुभ रंग-नीला
कुम्भ राशि- कल आपकी छवि घर को छोड़ अन्य सभी जगह बुद्धिमानों जैसी बनेगी. आध्यात्म के प्रभाव से कोई हानि नहीं होगी. कल कार्य क्षेत्र से एक ही बार में लाभ कमाने के चक्कर में रहेंगे, इससे अन्य लोगों के ऊपर आपकी लोभी छवि बनेगी फिर भी स्वार्थवश कह नही पाएंगे.
शुभ अंक-7, शुभ रंग-ब्लू
मीन राशि- कल आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अन्य लोग टांग अड़ायेंगे, जिससे कुछ समय के लिये भ्रामक स्थिति बनेगी. लेकिन ध्यान रहे आज परिस्थिति सफ़लतादायक बनी है. अन्य लोगों के ऊपर ध्यान ना दें अपनी बुद्धि से कार्य करें विजय अवश्य मिलेगी.
शुभ अंक—9, शुभ रंग—पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










