कल का राशिफल 10 फरवरी 2026: मेष से मीन तक कल किसकी चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा अलर्ट

कल का राशिफल 10 फरवरी 2026
Kal Ka Rashifal 10 February 2026: कल 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार कल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. कल ग्रहों का गोचर युवाओं के करियर और स्वभाव में काफी बदलाव लेकर आएगा. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढें कल का राशिफल.
Kal Ka Rashifal 10 February 2026: कल सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपको अनुशासन और काम के प्रति जुनून देंगे. चंद्रमा कल वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं को गहरा और थोड़ा रहस्यमयी बनाएंगे. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और नए आइडियाज के लिए बहुत प्रभावी हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में अपनी उपस्थिति से प्रभाव डाल रहे हैं.
मेष राशि- कल मंगलवार का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप धैर्य और सूझबूझ से निभाएंगे. व्यापार में पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, पर अनावश्यक खर्च से बचना आवश्यक है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – केसरिया
वृषभ राशि- कल मंगलवार का दिन स्थिरता और संतोष प्रदान करेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सराहना मिल सकती है. व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. धैर्य और संयम बनाए रखें, परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी.
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – आसमानी
मिथुन राशि- कल मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में नए संपर्क लाभकारी रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपके करीब है.
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
कर्क राशि- कल मंगलवार को भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. परिवार में सौहार्द बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें.व्यावहारिकता का संकेत दे रहा है. नौकरी या व्यापार में योजनाबद्ध प्रयास सफल होंगे.
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – सफेद
सिंह राशि- कल मंगलवार को आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता उभरेगी. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विनम्रता बनाए रखें. आय में सुधार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. मित्रों से शांत मन से लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – सुनहरा
कन्या राशि- कल मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. किसी पुराने मित्र से संपर्क खुशी देगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. धैर्य रखें.
शुभ अंक– 7
शुभ रंग– नीला
तुला राशि- कल मंगलवार को संतुलन बनाकर चलना लाभकारी रहेगा. संवेदनशीलता और करुणा बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक– 10
शुभ रंग– गुलाबी
वृश्चिक राशि- कल मंगलवार को परिश्रम का फल मिलने के योग हैं. आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप कुशलता से निभाएँगे. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. व्यापार में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आत्मविश्वास बनाए रखें.
शुभ अंक– 3
शुभ रंग– मैरून
धनु राशि- कल मंगलवार को भाग्य का साथ मिलेगा. साहस और आत्मनियंत्रण से काम लें. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. परिवार में सहयोग और समझ बनी रहेगी. शिक्षा और यात्रा से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में आनंद रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – पीला
मकर राशि- कल मंगलवार को जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मेहनत से सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कल्पनाशक्ति का सही उपयोग करें. पुराने कार्य पूरे होंगे. सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ और आत्मविश्वास बनाए रखें.
शुभ अंक– 5
शुभ रंग– भूरा
कुंभ राशि- कल मंगलवार को नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. परिवार में खुशहाली रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. धैर्य और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक– 12
शुभ रंग– बैंगनी
मीन राशि- कल मंगलवार को मन शांत रहेगा. किसी प्रिय व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें. सकारात्मक सोच बनाए रखें, सफलता निश्चित रूप से आपके साथ रहेगी.रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक– 1
शुभ रंग– समुद्री हरा
Dr.Sripati Tripathi
ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




