गुरु का कर्क राशि में गोचर 2026: मौसम, राजनीति और राशियों पर क्या होगा असर?
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jun 2026 12:54 PM
गुरु कर्क राशि में गोचर से पड़ेगा ये प्रभाव
Guru Gochar 2026: 3 जून 2026 से गुरु कर्क राशि में उच्च के होंगे. जानिए मौसम, राजनीति, तकनीकी क्षेत्र, विदेश नीति और किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ.
Guru Gochar 2026: गुरु जब कर्क राशि में संचरण करते हैं, तो उन्हें उच्च का माना जाता है. गुरु का मूल कार्य दूसरों को सही मार्ग दिखाना है, यही उनकी मूल प्रकृति है. ग्रहों के मंत्रीमंडल में गुरु से उचित सहयोग प्राप्त होता है. बृहस्पति धर्म, शिक्षा, धन, महिलाओं के लिए पति तथा संतान के कारक ग्रह माने जाते हैं. गुरु वैदिक तथा सामाजिक क्षेत्रों का विशेष रूप से संचालन करते हैं. गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी हैं. जब वे अपनी उच्च राशि में संचरण करते हैं, तो उनके प्रभाव में वृद्धि होती है.
गुरु 03 जून 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक कर्क राशि में संचरण करेंगे. वर्तमान में गुरु अतिचारी चाल में चल रहे हैं. इसी अवधि में गुरु के उच्च राशि में गोचर करने से महत्वाकांक्षाएं बढ़ जाती हैं. इस दौरान व्यक्ति को छोटा पद या छोटा कार्य पसंद नहीं आता. वह जो भी कार्य करता है, उसे व्यापक रूप देना चाहता है. साथ ही उसकी नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होती है.
गुरु की अतिचारी चाल का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, वैदिक ज्योतिष में गुरु की अतिचारी चाल का विशेष महत्व होता है. कोई भी ग्रह जब अपनी सामान्य गति से लगभग तीन गुना अधिक गति से चलता है, तो उसे अतिचारी चाल कहा जाता है.
गुरु की अतिचारी चाल 18 मई 2025 से आरंभ हुई है और वे वर्ष 2032 तक इसी गति से चलते रहेंगे. इसकी कुल अवधि लगभग 8 वर्ष की मानी जाती है.
कर्क राशि में गुरु के प्रभाव से भारतीय मौसम कैसा रहेगा?
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्रमा जल तत्व की राशि के स्वामी हैं. जब चंद्रमा गुरु की राशि में संचरण करते हैं, तो उनके प्रभाव में भी वृद्धि होती है. गुरु और चंद्रमा का अच्छा संयोजन माना जाता है. जब ये दोनों किसी राशि में एक साथ स्थित होते हैं, तो उस व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है.
चंद्रमा शीतलता प्रदान करते हैं तथा दैनिक कार्यों में उन्नति देते हैं. चंद्रमा स्त्री कारक ग्रह हैं, जबकि गुरु अग्नि और जल दोनों तत्वों से संबंधित ग्रह माने जाते हैं. गुरु और चंद्रमा की युति से देश-दुनिया में कई मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
08 जून को कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश होगा, जो इस प्रभाव को और अधिक बढ़ाने का कार्य करेगा. मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा. जून महीने में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह से धीरे-धीरे गर्मी का प्रभाव कम होने लगेगा.
16 जुलाई के बाद कर्क राशि में गुरु और सूर्य की युति बनेगी, जिसके प्रभाव से व्यापक वर्षा होने की संभावना है. पठारी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के कारण परेशानी बढ़ सकती है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की स्थिति बन सकती है. तेज हवाएं दैनिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: गुरु गोचर 2026: 2 जून से बदल जाएगी किस्मत, लेकिन इन राशियों को रहना होगा सतर्क
राजनीतिक क्षेत्र पर कर्क राशि के गुरु का प्रभाव
गुरु के कर्क राशि में संचरण करने से राजनीतिक क्षेत्र में भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी प्रभाव देखने को मिल सकता है. स्त्री कारक तथा जल तत्व प्रधान प्रभावों के कारण कई स्थानों पर सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन हो सकते हैं. जनता सत्ता से असंतुष्ट होकर अपना आक्रोश व्यक्त कर सकती है. कुछ देशों में सत्ता परिवर्तन की स्थिति भी बन सकती है.
जल तत्व की राशि होने के कारण एक देश से दूसरे देश के बीच एकता और सद्भावना में वृद्धि हो सकती है.
टेक्निकल क्षेत्र के लिए कैसा रहेगा गुरु का गोचर?
गुरु के गोचर से तकनीकी क्षेत्र में मजबूती आएगी. विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र अधिक सशक्त होगा. डिजिटल क्षेत्र में लोगों की रुचि बढ़ेगी. चंद्रमा के प्रभाव से मिसाइल तकनीक से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी तथा सफलता मिलने की संभावना रहेगी. समुद्री सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.
विदेश नीति कैसी रहेगी?
गुरु के गोचर से भारत की विदेश नीति और कूटनीति मजबूत होगी. भारत निष्पक्ष रूप से अपने व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाएगा. अंतरराष्ट्रीय विवादों में भारत की नीतियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिए जाएंगे, जिससे विदेश नीति और अधिक मजबूत होगी.
गुरु के कर्क राशि में गोचर से किन राशियों को अधिक लाभ मिलेगा?
गुरु के कर्क राशि में गोचर का विशेष शुभ प्रभाव मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है. इन राशियों के लोगों को करियर, आर्थिक स्थिति, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना रहेगी.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










