January 2026 Grah Gochar: नव वर्ष की शुरुआत में ये ग्रह संयोग बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Dec 2025 12:54 PM
मेष, वृषभ और मकर राशि के लिए जनवरी 2026 का शुभ योग
January 2026 Grah Gochar: साल 2026 की शुरुआत बुध-शुक्र की युति के साथ हो रही है, जो कई राशियों के लिए बेहद शुभ है. यह योग करियर, पैसा, व्यापार और नए अवसरों के द्वार खोलता है. मेष, वृषभ और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहेगा, आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है.
January 2026 Grah Gochar: साल 2026 की शुरुआत कई बड़े ज्योतिषीय बदलावों के साथ होने जा रही है. जनवरी में मकर राशि में बनने वाली बुध-शुक्र युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगी. इस संयोग से करियर, पैसा, व्यापार और नए अवसरों के रास्ते खुलेंगे. गुरु और मंगल के प्रभाव के साथ यह विशेष योग आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और आर्थिक तरक्की के संकेत भी देता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए जनवरी 2026 का समय करियर और धन दोनों के लिए लाभकारी रहेगा. बुध-शुक्र की युति कर्म भाव में बनने से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी खोज रहे जातकों के लिए अच्छे अवसर सामने आएंगे. व्यापार करने वाले नए प्रोजेक्ट और मुनाफे की उम्मीद रख सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह युति भाग्य और सफलता का संयोग है. कुंडली के भाग्य भाव में बनने वाली यह युति किस्मत का साथ देगी. करियर में नए प्रयोग और अवसर मिलेंगे. नौकरी बदलने वालों के लिए बेहतर ऑफर मिल सकते हैं. व्यापारियों को बड़ी डील में सफलता मिलने के संकेत हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति भी अनुभव होगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध-शुक्र की युति वरदान से कम नहीं. आत्मविश्वास बढ़ेगा, काम करने की क्षमता निखरेगी और नए स्रोतों से धन प्राप्ति के संकेत हैं. व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. जो नए काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं.
जनवरी 2026 का यह ग्रह संयोग न केवल आर्थिक और पेशेवर उन्नति का मौका देगा, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत विकास के नए मार्ग भी खोलेगा. इस समय सही निर्णय और प्रयास के साथ हर जातक अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव अनुभव कर सकता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










