Libra Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा तुला राशि वालों के लिए जनवरी माह, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:06 AM
Libra Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं तुला राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.
January 2023 Horoscope जनवरी माह का तुला राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi : तुला राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों को इस महीने मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी. ऐसे में आप किसी भी तरह का रिस्क न लें. तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को इस महीने के दूसरे भाग में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आपको अपनी नौकरी व निजी जीवन में संतुलन बनाने की भी जरूरत होगी.
तुला राशि वाले जातकों का जनवरी महीना अच्छा बीतने वाला है क्योंकि सूर्य और बुध तीसरे भाव में स्थित हैं. इसके चलते करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी. महीने के मध्य में आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे. वहीं अगर आप तकनीकी क्षेत्र में हैं तो महीने के अंतिम सप्ताह में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी.
आर्थिक रूप से देखा जाए तो तुला राशि वाले जातकों का यह महीना बेहतर रहेगा. महीने की शुरुआत कुछ अच्छे अवसरों के साथ होगी क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी के रूप में मंगल अपने ही भाव पर दृष्टि करेगा. ऐसे में यदि आप बहुत सोच-समझकर, योजनाबद्ध तरीके से खर्चों का प्रबंधन करते हैं तो आर्थिक स्थिति सकारात्मक रहने की संभावना अधिक है.
जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार इस महीने आपको अपने और अपने परिवार वालों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि मंगल आठवें भाव में स्थित है और दूसरे भाव पर इसकी दृष्टि पड़ रही है. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें और संतुलित आहार लें. यह दोनों ही आपके शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने राहु सातवें भाव में स्थित होगा और सूर्य-शनि की दृष्टि आपके करियर पर होगी. इसके कारण आप अपने काम में अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं. ऐसे में आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे.
संभावना है कि जनवरी माह में आपके परिवार में कोई सेलिब्रेशन या कार्यक्रम होगा, जिससे आपको अपने परिवार का माहौल सामान्य से बेहतर दिखाई देगा. चौथे भाव में सूर्य और शनि की युति होने के कारण, आपको अपने पारिवारिक जीवन की छोटी-छोटी चीज़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी.
उपाय:
-
अपने कार्यस्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें
-
सोने का कोई भी आभूषण जरूर पहनें
लकी नंबर :-1
लकी कलर :- हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










