Leo Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा सिंह राशि वालों के लिए जनवरी माह, यह महीना आशाजनक रहेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:08 AM
Leo Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं सिंह राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.
January 2023 Horoscope जनवरी माह का सिंह राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi : सिंह राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, जनवरी के महीने में आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे. प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो जिन जातकों के रिश्ते में समस्या पहले से आ रही है, उन्हें अच्छे संबंध स्थापित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
करियर की दृष्टि से सिंह राशि के जातकों का समय औसत रहेगा क्योंकि आप के छठे भाव में सूर्य और शनि विराजमान हैं. जिसके चलते आपको अपने वरिष्ठों के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है. आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी विवाद में न पड़ें और संयम से काम लें. अपने गुस्से पर काबू रखें वरना यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
सिंह राशि के जातकों का आर्थिक जीवन प्रभावित हो सकता है क्योंकि आठवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति है. इसके कारण आपको किसी भी निवेश में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप इस महीने सट्टा, जुआ या शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो इसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिंह राशि के जातकों का यह महीना आशाजनक रहेगा. आप इस महीने किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से स्वयं को मुक्त पाएंगे. अगर आप किसी लंबी बीमारी जैसे बुखार, शरीर में सूजन आदि से जूझ रहे हैं तो इस महीने आप को राहत मिलेगी. स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को फिट पाएंगे, लेकिन आपको अपनी आंखों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि इस महीने आंखों से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है.
प्रेम और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से सिंह राशि के जातकों का जनवरी का महीना मिलाजुला परिणाम देगा. अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके संबंध बेहद मजबूत होंगे. आपका पार्टनर आपकी तारीफ करेगा. आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किस छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं और यह यात्रा आपके लिए बेहद सुखद होगी. इस यात्रा के तहत आप एक दूसरे को समझेंगे. आप इस समय का पूरा आनंद लेंगे.
सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन इस महीने थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा क्योंकि मंगल चौथे भाव में दृष्टि डालेगा. ऐसे में आपको परिवार की तरफ से कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. पत्नी से भी वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. आपको परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी.
-
एकाग्रता बढ़ाने के लिए कार्यस्थल पर चन्दन की खुशबू का इस्तेमाल करें
-
पीली धातु का पॉट पश्चिम दिशा में रखें
लकी नंबर :-1
लकी कलर :- पिंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










