Gemini Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा मिथुन राशि वालों के लिए जनवरी माह,मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:10 AM

विज्ञापन

Gemini Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं मिथुन राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

January 2023 Horoscope जनवरी माह का मिथुन राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi : मिथुन राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

कर्क-

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी माह का समय अच्छा रहने वाला है. आपको इस महीने के दौरान यात्रा करने के कई अवसर प्राप्त होंगे. आप काफी उत्साहजनक महसूस करेंगे और अपने मनोरंजन के बारे में अधिक विचार करेंगे.

कार्यक्षेत्र

करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि वाले जातकों को इस महीने मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. आपके सामने कई तरह की चुनौतियां और बाधाएं आ सकती हैं. यह कुंडली में ग्रहों की गति के कारण ही होगा. इसके अलावा आपको अपने वरिष्ठों के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है और अगर ऐसा हुआ तो उसके परिणाम प्रतिकूल हो सकते हैं. आपको इस स्थिति से बचने की सलाह दी जाती है.

आर्थिक

आर्थिक दृष्टिकोण से मिथुन राशि के जातकों का यह महीना औसत रहने की आशंका है क्योंकि इस महीने ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती नहीं दिख रही है. इस महीने अगर आप सट्टेबाजी जैसी गतिविधि में शामिल होते हैं तो आप उसमें असफल हो सकते हैं. यह समय जुआ, लॉटरी, शेयर बाजार और सट्टा गतिविधियों में निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में मिथुन राशि वाले जातकों का यह महीना आशाजनक रहेगा. कई परिवर्तनों के अतिरिक्त आप कुछ भौतिक परिवर्तनों का भी अनुभव करेंगे. आप किसी भी तरह के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से स्वयं को मुक्त पाएंगे. आपको मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी. केवल एक चीज है, जो आपको ध्यान में रखनी होगी वह है कि आप नियमित रूप से व्यायाम और योग करें.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो मिथुन राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि पांचवे भाव पर राहु-केतु का शासन होता है. ये दोनों ग्रह पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं. इसके चलते जो जातक प्यार भरे रिश्ते में हैं उनके लिए यह समय बहुत अधिक अनुकूल नहीं रहेगा.

पारिवारिक

मिथुन राशि के जातकों को जनवरी का महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज से मिले-जुले परिणाम देगा क्योंकि महीने के शुरुआत में आठवें भाव से ग्रह आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेंगे, लेकिन उसी समय बृहस्पति की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर होगी, जिसके परिणामस्वरूप आपको काफ़ी हद तक राहत मिलेगी.

उपाय:

  • तांबे के बर्तन में पानी पिएं

  • छोटी बच्चियों को दूध की बनी चॉकलेट व मिठाई खिलाएं

लकी नंबर :-4

लकी कलर :-पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola