Capricorn Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा मकर राशि वालों के लिए जनवरी माह,स्वास्थ्य में सुधार संभव है

Capricorn Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं कर्क राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.
मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मकर राशि वाले जातकों का यह महीना स्वास्थ्य के मामले में बेहतरीन रहने वाला है. आप अपने स्वास्थ्य में इस महीने काफी राहत महसूस करेंगे और काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. वहीं अगर आपको पालतू जानवरों का शौक है तो इस शौक को जरूर पूरा करें और कोई न कोई जानवर ज़रूर पालें.
करियर के क्षेत्र में मकर राशि के जातकों मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी. इस महीने आप अपने आसपास के लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए अपनी योग्यता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते दिखाई देंगे, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि ख़ुद पर भरोसा रखें और आपको जैसे भी परिणाम मिलें, उन्हें स्वीकार करें. आपके रास्ते में कई बाधाएं आने की आशंका है.
यदि आप नौकरीपेशा हैं या आपका खुद का व्यवसाय है तो इस महीने लगातार छुट्टियां लेना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. ऐसे में आपको अपने सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए.
सेहत के लिहाज से जनवरी 2023 आपके लिए अनुकूल रहने वाली है. इस महीने आपके स्वास्थ्य में सुधार संभव होगा. आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर होते हुए देख सकेंगे. यदि आप पालतू जानवर रखने के शौकीन हैं तो बिना संकोच के आगे बढ़ें और जानवर पालें.
प्रेम और वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से, आपके लिए यह महीना सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. महीने के चौथे सप्ताह तक आप अपने दांपत्य जीवन को अच्छे से संभालकर रखने में कामयाब होंगे. यदि आप शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह समय आदर्श रहेगा.
पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से, महीने की 15 तारीख तक आप परिवार के सुखी और शांत वातावरण का आनंद उठाएंगे. घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा. महीने के अंत में किसी निर्धारित यात्रा के चलते आपके संबंध परिवारजनों के साथ मजबूत होंगे.
उपाय:
-
पक्षियों को काले चने खिलाएं.
-
अपने प्रवेश द्वार को सही ढंग से व्यवस्थित रखें.
लकी नम्बर :-4
लकी कलर:-सफेद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










