Cancer Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा कर्क राशि वालों के लिए जनवरी माह, परिवार से संबंध मधुर रहेंगे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:09 AM
Cancer Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं कर्क राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.
January 2023 Horoscope जनवरी माह का कर्क राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi : कर्क राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
कर्क राशि के जातकों को जनवरी के महीने में अपने निजी जीवन और करियर में थोड़ा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी. कड़ी मेहनत से ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे. प्रेम प्रसंग की बात करें तो जनवरी के महीने में आपके जीवन में एक नए व्यक्ति का प्रवेश होगा, लेकिन आपको अपने काम और लव लाइफ को बैलेंस करके चलना होगा.
कर्क राशि के जातकों का जनवरी का महीना करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. मंगल आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा, जिसके चलते आपको प्रसिद्धि और धन दोनों ही मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जो जातक कलात्मक गतिविधियों की ओर झुकाव रखते हैं या जो अपने करियर को ललित कला से जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह अवधि बहुत ही फायदेमंद साबित होगी.
जनवरी मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक, कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामले में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी. जातक अपने पिछले निवेशकों से अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे. जो जातक लेखन, कविता व किसी अन्य रचनात्मक क्षेत्र में हैं, उनके लिए भी यह समय आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा. प्रमोशन, दूसरे विभाग में तबादला या नौकरी में बदलाव जैसी चीजें इस महीने हो सकती हैं. नौकरी में स्थिरता आएगी. नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो ये महीना आपके लिए अच्छा है.
कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के मामले में एकदम फिट महसूस करेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. इस महीने आपको थोड़ी बहुत समस्या दांतो को लेकर हो सकती है. आप दांत में दर्द से परेशान रह सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें. यह हल्की फुल्की समस्या है जो जल्द ही ठीक हो जाएगी.
प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में कर्क राशि के जातकों को इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जो जातक अविवाहित हैं व जीवनसाथी की तलाश में हैं, जनवरी के महीने में उनकी तलाश पूरी होगी. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा कर सकते हैं. इस महीने लव मैरिज का योग बन रहा है. अगर आप अपने प्रेमी के साथ रिश्ते में बंधना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बेहतर है.
कर्क राशि वाले जातकों का पारिवारिक दृष्टि से यह महीना अनुकूल रहेगा. आप अपने पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे. पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छी बनी रहेगी. परिवार से आपके संबंध मधुर रहेंगे. परिवार के बड़े खास तौर से आपके पिता आपके व्यवहार से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे.
उपाय:
-
गहरे रंग के फर्नीचर का इस्तेमाल करें.
-
शिक्षण संस्थानों या मंदिरों में वृक्षारोपण करें.
लकी नंबर :-8
लकी कलर:- लाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










