Virgo Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा कन्या राशि वालों के लिए जनवरी माह, ज्यादा एग्रेसिव न हों
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:07 AM
Virgo Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं कन्या राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.
January 2023 Horoscope जनवरी माह का कन्या राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi : कन्या राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
कन्या राशि वालों के लिए जनवरी का महीना हर क्षेत्र में मिला जुला परिणाम देगा. प्रेम के मामले में अब सुखद महसूस करेंगे. यह महीना रोमांस से भरा रहेगा. इस महीने आपके मन में कई महत्वाकांक्षाएं उठेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप लग जाएंगे. इस महीने आप अपने काम पर अत्यधिक ध्यान देंगे. हो सकता है कि आपको ओवरटाइम भी करना पड़ जाए, लेकिन इसमें कोई भी बुराई नहीं है.
करियर के क्षेत्र में कन्या राशि वाले जातकों का यह महीना औसत रहने वाला है क्योंकि पांचवें भाव में सूर्य और शनि की युति हो रही है. इस महीने आपको अपने वरिष्ठों के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि खुद पर संयम रखें और ज्यादा एग्रेसिव न हों. आठवें भाव में राहु की स्थिति के चलते आपको नौकरी के क्षेत्र में थोड़ी समस्या झेलनी पड़ सकती है.
यदि आप कोई कंपनी चला रहे हैं तो इस महीने आपको ज़्यादा प्रगति देखने को नहीं मिल सकती है. तीसरे सप्ताह में अगर आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए औसत रहेगा. सामान्य रूप से देखें तो तीसरे सप्ताह में आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
सेहत के लिहाज से देखा जाए तो आठवें भाव में राहु स्थित होने के कारण आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है. ऐसे में आपको अपने शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ-साथ खानपान पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. हालांकि सितारे आपके पक्ष में हैं, इसलिए आपको किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.
प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम देगा. इस महीने बृहस्पति कमजोर स्थिति में रहेगा, जिसके चलते जीवनसाथी को छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. इस वजह से आप चिंतित हो सकते हैं. वहीं जो जातक शादी के बंधन में बंधने का विचार कर रहे हैं, इस महीने के अंत तक विचार बना सकते हैं.
कन्या राशि वाले जातकों का यह महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज से औसत रहने की आशंका है. महीने के दूसरे भाग में यानी 15 तारीख के बाद यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन महीने की शुरुआत में केतु के दूसरे भाव में होने की वजह से परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन साथ ही आप अपने परिवार में उत्सव या कार्यक्रम होते हुए भी देखेंगे. ऐसे में इस बात को कभी न भूलें कि सबसे बड़ी सफलता परिवार के समर्थन से ही प्राप्त होती है.
उपाय
-
घर के पूर्व दिशा में पीले रंग का फूल रखें
-
भगवान सूर्य को जल अर्पित करें
लकी नंबर :- 7
लकी कलर :-संतरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










