Sagittarius Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा धनु राशि वालों के लिए जनवरी माह, तनाव से बचने की जरूरत है

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:04 AM

विज्ञापन

Sagittarius Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं धनु राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

January 2023 Horoscope जनवरी माह का धनु राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi : धनु राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

जाने धनु राशिफल जनवरी 2023

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने धनु राशि के जातक स्वास्थ्य के मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे. मंगल की स्थिति अनुकूल होने की वजह से आप शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने की ओर काम करेंगे. लेकिन आपको किसी भी तरह के तनाव से बचने की ज़रूरत होगी.

कार्यक्षेत्र

इस महीने बृहस्पति की दृष्टि दसवें भाव पर पड़ेगी, जिसके परिणामस्वरूप आपका पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा. लेकिन महीने का दूसरा भाग स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कई बाधाएं उत्पन्न कर सकता है. ऐसे में इस दौरान कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें.

आर्थिक

दूसरे भाव में सूर्य और शनि की मौजूदगी होने के कारण, महीने के पहले भाग में आय का प्रवाह प्रभावित हो सकता है. हालांकि बाकी महीना आपके लिए अच्छा रहेगा. इस महीने के लिए आपको सलाह दी जाती है कि खर्च और आय को संतुलित करने का प्रयास करें, ताकि भविष्य में आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्या से गुजरना न पड़े.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा. आप इस महीने राहत महसूस करेंगे. अगर आप किसी लंबी बीमारी से परेशान हैं तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा. मंगल छठे भाव में स्थित है, जिसके चलते आप सभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हरा देंगे. बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए जो आपने प्रयास किए हैं, वे कई मायनों में सफल रहेंगे. आप जो प्रयास कर रहे हैं, उन्हें जारी रखें और अच्छे से अपनी देखभाल करें.

प्रेम व वैवाहिक

राहु प्रेम और रोमांस के पांचवें भाव में स्थित है और इसी भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है. ऐसे में धनु राशि के लोग अपनी झुंझलाहट अपने साथी पर उतार सकते हैं. आपको सलाह दी जाती है कि सामंजस्य बनाए रखें. क्रोध में खुद को शांत रखें. अपना गुस्सा अपने साथी पर उतारने की बजाए कंट्रोल करना सीखें क्योंकि गुस्सा आने पर आपा खो बैठने या बेकाबू हो जाने से रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है.

पारिवारिक

कुंडली के चौथे भाव में बृहस्पति की मौजूदगी होने के कारण, आप इस पूरे महीने एक सुखी पारिवारिक माहौल का अनुभव करेंगे. गुरु की यह स्थिति आपको एक शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण पारिवारिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान करेगी. प्रबल संभावना है कि जनवरी 2023 की शुरुआत में आपको कोई ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे पूरे महीने भर आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा.

उपाय:

  • कार्यक्षेत्र में हरे रंग का इस्तेमाल करें.

  • क्रिस्टल की चीजों को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें.

लकी नंबर :-8

जनवरी 2023

भूरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola