Aquarius Horoscope January 2023: कैसा बीतेगा कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी माह, हर काम में सफल होंगे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 7:02 AM

विज्ञापन

Aquarius Horoscope January 2023: आपकी राशि के अनुसार जनवरी महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं कुंभ राशि का जनवरी 2023 का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

January 2023 Horoscope जनवरी माह का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल जनवरी 2023 horoscope in hindi : कुंभ राशिवालों के लिए जनवरी माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार जनवरी माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

जाने कुंभ राशिफल जनवरी 2023

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों का यह महीना हर क्षेत्र में बेहतरीन रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में आप शारीरिक व मानसिक रूप से फिट महसूस करेंगे. आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं. आप अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे. इसके साथ ही आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे और हर काम में सफल होंगे.

कार्यक्षेत्र

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, कुंभ राशि के जातक करियर के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. मंगल दसवें भाव में दृष्टि डालेगा, जिसके चलते आपको धन-संपत्ति और प्रतिष्ठा का अनुभव होगा. महीने की 15 तारीख के बाद आपका श्रेष्ठ समय आएगा. नौकरी में पदोन्नति व वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है.

आर्थिक

दूसरे भाव में बृहस्पति मौजूद होने के कारण हो सकता है कि आप में से कुछ जातकों को अपने पिछले निवेशों में अच्छा रिटर्न मिल जाए. लेकिन ज़्यादा आशंका यह है कि बढ़ती आमदनी के साथ आपके खर्चों में अचानक वृद्धि देखी जाएगी. जिसे आप संतुलित करने में असमर्थ हो सकते हैं. ऐसे में आपको अच्छा बजट बनाने के लिए विशेषज्ञों से राय लेनी पड़ेगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए बेहतर परिणाम लाएगा. आप कुछ भौतिक परिवर्तनों का भी अनुभव करेंगे. आप स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से स्वयं को मुक्त पाएंगे. आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संतुष्ट महसूस करेंगे.

प्रेम व वैवाहिक

इस महीने आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा. रोमांटिक जीवन में आपको थोड़ी बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य होने लगेगा. यदि आप लंबे समय से किसी रिलेशनशिप में हैं तो इस महीने आपके संबंध अपने पार्टनर से वैसे बिल्कुल नहीं रहेंगे, जैसा आपने सोच रखा है. आपको थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

पारिवारिक

यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए संतोषजनक रहेगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. आप लंबे समय बाद खुद को माता-पिता के बेहद करीब महसूस करेंगे और आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के चलते आपको परिवार का सहयोग मिलेगा.

उपाय:

  • मजदूरों को मंगलवार के दिन भोजन कराएं.

  • अपने पास इलायची रखें

लकी नम्बर :-6

लकी कलर:-पर्पल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola