Taurus Yearly Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें अपना वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Dec 2023 10:53 AM

विज्ञापन

Taurus Yearly Horoscope 2024: साल 2024 के शुरुआती चार महीने की बात करें, तो आपके द्वादश भाव में विराजमान गुरु पर शनि देव की तीसरी दृष्टि आ रही है. ज्योतिष के नियम के अनुसार, यह आपके लिए बेहद शुभ योग कहा जा सकता है. द्वादश भाव एक नयी शुरुआत का भाव है.

विज्ञापन

Taurus Yearly Horoscope 2024, वृषभ राशि (21 अप्रैल से 21 मई)

वृष राशि के व्यक्ति व्यावहारिक, स्थायी और विश्वसनीय होते हैं. जिंदगी इनके सामने जैसी आती है, ये उसी हिसाब से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाते हैं, लेकिन इनकी चाल धीमी रहती है. साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके द्वादश भाव में मार्गी हो होकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे, लेकिन आप धर्म-कर्म और नेक कार्यों में भी लगे रहेंगे.

1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जायेंगे. तब इन समस्याओं में कमी आयेगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा. योगकारक ग्रह शनि देव जी के पूरे वर्ष दशम भाव में रहने से आप मेहनत भी करायेंगे. अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा. भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में राज योग का प्रभाव मिलेगा. करियर में उन्नति होगी. राहु की उपस्थिति पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में बनी रहेगी, जिससे मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी. सामाजिक तौर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. दोस्तों और सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

साल के शुरुआती चार महीने की बात करें, तो आपके द्वादश भाव में विराजमान गुरु पर शनि देव की तीसरी दृष्टि आ रही है. ज्योतिष के नियम के अनुसार, यह आपके लिए बेहद शुभ योग कहा जा सकता है. द्वादश भाव एक नयी शुरुआत का भाव है. ऐसे में गुरु और शनि दोनों का इस भाव पर प्रभाव जीवन को एक नयी दिशा देने का काम कर सकता है. एकांत में स्वयं को ले जाकर जब आप लक्ष्यों का अवलोकन करेंगे, तो उन्हें प्राप्त करने का रास्ता भी दिखाई देगा.

इस साल राहु महाराज पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में विराजमान रहने वाले हैं. न सिर्फ लाभ प्राप्त होगा, बल्कि धन की आवक भी अच्छी होगी. इस साल आपके भाई और आपके मित्र भी आपके सहायक सिद्ध होंगे. राहु की कृपा से राजनीति में सक्रिय रूप में काम कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति संभव दिखाई दे रही है.

देव गुरु बृहस्पति और उच्च के सूर्य की युति 12 वर्षों में एक ही बार होती है. ऐसे में 14 अप्रैल को जब द्वादश भाव में सूर्य गुरु की युति होगी, राजयोग का निर्माण होगा. आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे. कोई बड़ा पद मिल सकता है. देव गुरु 12 साल बाद आपके लग्न में आकर समाज में मान सम्मान और लाभ देने वाले हैं.

पारिवारिक जीवन को देखें, तो वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी, लेकिन आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी. पंचम भाव में केतु, द्वादश भाव में बृहस्पति, अष्टम भाव में मंगल और सूर्य स्वास्थ्य में समस्याएं खड़ी कर सकते हैं. हालांकि वर्ष के मध्य में धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार के योग बनते नजर आयेंगे.

राशिफल के अनुसार, यह वर्ष की शुरुआत में प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. पूरे वर्ष केतु महाराज पंचम भाव में बैठे रहेंगे, जिससे अपने प्रियतम को ठीक से समझ न पाने के कारण रिश्ते में समस्याएं आ सकती हैं. बीच-बीच में शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके रिश्ते को संभालता रहेगा, लेकिन आपको अपने रिश्ते की अहमियत समझनी होगी. करियर में सुखद और आशाजनक परिणामों की प्राप्ति होगी. मार्च से अप्रैल और दिसंबर के महीने में अच्छी उन्नति हो सकती है.

शुभ रंग : सिंदूरी लाल

शुभ अंक : 08

शुभ दिन : शुक्रवार

अमृतसिद्धि मंत्र : ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।

कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।

उपाय

इस वर्ष माता-पिता, गुरु, साधु-संन्यासी और अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें. मंदिर या धार्मिक स्थान पर केला या बेसन के लड्डू वितरित करें और नित्य प्रात: काल सूर्य भगवान को अर्घ्य दें.

– डॉ श्रीपति त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola