Gemini Yearly Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें अपना वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Dec 2023 10:53 AM
Gemini Yearly Horoscope 2024: मिथुन भविष्यफल के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि वर्ष 2024 की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी. देव गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत से ही आपके लाभ स्थान में गोचर कर रहे हैं.
Gemini Yearly Horoscope 2024 (मिथुन राशि (22 मई से 21 जून)
मिथुन राशि के जातक हाजिरजवाब और फुर्तीले होते हैं. जुड़वा के प्रतीक चिन्ह वाले ये जातक आकर्षक और दोस्ताना होते हैं. इनके लिए रिश्ते बहुत महत्व रखते हैं, जिसके लिए ये अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर लोगों से मिलते हैं.
मिथुन भविष्यफल के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी. देव गुरु बृहस्पति साल की शुरुआत से ही आपके लाभ स्थान में गोचर कर रहे हैं. सप्तम और दशम भाव के स्वामी होकर गुरु आपके लाभ स्थान में साल की शुरुआत में ही मार्गी हो जायेंगे. ऐसे में आपको गुरु आपको सफलता दिलायेंगे. आर्थिक रूप से यह बहुत मजबूती प्रदान करेंगे. प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा. वैवाहिक संबंधों में समस्याओं में कमी आयेगी. शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य स्थान में रहकर आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे, जिससे रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे. आपको सफलता प्राप्त होती रहेगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. राहु और केतु आपके दशम और चतुर्थ भाव में रहेंगे, जो शारीरिक रूप से समस्याएं दे सकते हैं.
करियर के लिहाज से यह एक अच्छा वर्ष कहा जा सकता है. यह साल आपके लिए उन्नति वाला हो सकता है. जो जातक अपना खुद का काम शुरू करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए भी नये रास्ते खुलने की पूरी उम्मीद है. ऐसे जातक जिनका विवाह नहीं हो रहा था या विवाह में अड़चन आ रही थी, अब उनका विवाह हो जायेगा.प्रेम विवाह के लिए भी आपके परिवारजनों की सहमति आपको प्राप्त हो सकती है. शनि देव इस पूरे वर्ष आपके भाग्य स्थान में ही गोचर करेंगे, वहीं 30 जून तक वो मार्गी रहने वाले हैं. ऐसे में भाग्य स्थान के स्वामी का अपने ही भाव में गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है. गुरुओं के आशीर्वाद से जीवन में खूब प्रगति होगी. इस वर्ष आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा और आपको यात्राओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा.
इस पूरे वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु महाराज दशम भाव में गोचर करने वाले हैं, जो करियर में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं. मार्च से अक्तूबर के बीच आपको नौकरी में बदलाव का अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी. इस वर्ष पेट दर्द, छाती में संक्रमण जैसी समस्याओं से बचना चाहिए. आंखों में समस्या भी हो सकती है. यह वर्ष स्वास्थ्य के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. जो जातक विदेश में जाकर खुद का काम करने की इच्छा रखते है उनके लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है.
पाप ग्रह शनि साल भर आपके भाग्य स्थान में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में शनि की सप्तम दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी. इसके प्रभाव से पूरे साल आप अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे, वही आपके कार्य स्थल पर भी आपको अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को साल भर अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी. अगर भाई-बहनों के साथ कोई मनमुटाव है, तो वो भी खत्म हो सकता है. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी.
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक : 02
शुभ दिन : सोमवार
अमृतसिद्धि मंत्र : ॐ पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।
उपाय : गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, बेसन के लड्डू इत्यादि पीली वस्तुओं का दान करें. गुरुवार का व्रत रखें. बुधवार को गणपति भगवान के मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं.
डॉ श्रीपति त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










