Virgo Yearly Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? जानें अपना वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Dec 2023 10:51 AM

विज्ञापन

Virgo Yearly Horoscope 2024: देव गुरु बृहस्पति 1 मई के बाद आपके नवम भाव में चले जायेंगे, जिससे सभी कामों में सफलता मिलनी शुरू हो जायेगी. आपको संतान संबंधी सुखद समाचार भी मिलने की संभावना बनेगी. राहु पूरे वर्ष आपके सप्तम भाव में बने रहेंगे.

विज्ञापन

Virgo Yearly Horoscope 2024 कन्या राशि (22 अगस्त से 23 सितंबर)

कन्या राशि के लोग आमतौर पर अपनी वास्तिवक आयु से कम के प्रतीत हाते हैं. कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है. इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं. ये बहुत भावुक होते हैं और ज्यादातर मामलों में ये दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं.

कन्या राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में मार्गी हो जायेंगे. देव गुरु आपके चौथे और सप्तम भाव के स्वामी हैं. ऐसे में आपको अब स्वास्थ्य लाभ होने की उम्मीद है. हाल ही में परिवार में हुई कलह के कारण आपको मानसिक तनाव भी हुआ है, लेकिन देव गुरु के मार्गी होने से अब आपकी सभी पुरानी समस्या खत्म होने की आशा है. इस दौरान उधार दिया धन वापस मिलने की उम्मीद है.

कन्या राशि के जातकों के लिए धर्म और न्याय के कारक शनिदेव पूरे वर्ष छठे भाव यानी कि शत्रु भाव में गोचर करेंगे. इस भाव में शनि का गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा. नौकरी में आप तरक्की करेंगे और पूरे साल आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेंगे. कोई ऋण चुकाने में सफलता प्राप्त हो सकती है. किसी पुरानी बीमारी से भी आपको निजात प्राप्त होगी.

देव गुरु बृहस्पति 1 मई के बाद आपके नवम भाव में चले जायेंगे, जिससे सभी कामों में सफलता मिलनी शुरू हो जायेगी. आपको संतान संबंधी सुखद समाचार भी मिलने की संभावना बनेगी. राहु पूरे वर्ष आपके सप्तम भाव में बने रहेंगे, इसलिए आपको व्यापार और निजी जीवन दोनों क्षेत्रों में सावधानी बरतनी होगी.

देवगुरु बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके लग्न पर होगी. इसलिए यह कहा जा सकता है की जून के महीने से लेकर साल के अंत तक आपका भाग्य पूरे तरीके से आपके साथ होगा. देवगुरु की कृपा से धार्मिक यात्राएं होंगी. मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा और आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा. आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है.

वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र तीसरे भाव में रहकर दोस्तों से अच्छे संबंध बनायेंगे और आपका कोई दोस्त भी आपका खास बन सकता है. शनि महाराज की कृपा से और वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के प्रभाव से नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी, बस किसी से भी कहासुनी करने से बचें.

इस पूरे साल धर्म और रहस्य के कारक केतु का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए लग्न में ही होगा. केतु की दृष्टि आपके पंचम और नवम भाव को प्रभावित करेगी. इस दौरान धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. केतु का गोचर मौसमी बीमारी के लिहाज से ठीक नहीं रहता है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा.

साल 2024 आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से थोड़ा विपरीत कहा जा सकता है, क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और आपके सप्तम भाव में राहु विराजमान हैं. ऐसे में यह भी हो सकता है कि आप अपने घरवालों की इच्छा के विपरीत जाकर प्रेम विवाह करें, क्योंकि शनि और राहु दोनों ही पाप ग्रह हैं. वैवाहिक जातकों की बात करें, तो आपके वैवाहिक जीवन में राहु और केतु के कारण कुछ अलगाव उत्पन्न हो सकता है. इसलिए दोनों एक-दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए आगे बढ़ेंगे, तो साल 2024 आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा. भाई-बहनों का नजरिया प्रेमपूर्वक रहने की संभावना है.

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक : 03

शुभ दिन : शनिवार

अमृतसिद्धि मंत्र : ॐ देवकिनन्दनाय विद्ममहे, वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात।।

उपाय : इस वर्ष गुरुवार का व्रत करें. गुरुवार को पीली वस्तुओं या बेसन के लड्डू का दान करें. शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और राहु के मंत्रों का जाप करें.

डॉ श्रीपति त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola