हनुमान जयंती ग्रहों का महायोग: मंगल और चंद्रमा की चाल बदलेगी खेल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

हनुमान जयंती पर मंगल ग्रह का गोचर
Mangal ka Gochar 2026: हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. यह त्योहार हर साल चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है, इसी दिन अंजनी पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था, इस साल हनुमान जयंती पर एक बड़ा ही अद्भुत संयोग बनने जा रहा है.
Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती के दिन 2 अप्रैल को मंगल और चंद्रमा का राशि परिवर्तन होने वाला है, इस दिन मंगल कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे. वहीं चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि मंगल और चंद्रमा का यह एक साथ राशि परिवर्तन ज्योतिष के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के लिए यह संयोग अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है, जबकि कुछ राशियों को इस दौरान चुनौतियों और सावधानी की आवश्यकता रह सकती है.
मेष राशि: हनुमान जयंती पर मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि के 12वें भाव में होने से खर्चों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन विदेश या बाहरी संपर्कों से लाभ भी संभव है. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 7वें भाव में होने से दांपत्य और साझेदारी के मामलों में संतुलन आएगा. सूर्य, मंगल और शनि का मीन में त्रिग्रही योग आपको आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाएगा. करियर में धैर्य जरूरी रहेगा. इस दिन हनुमान जी की कृपा से मानसिक शांति और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी.
वृषभ राशि: हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होने से आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 6वें भाव में होने से शत्रुओं पर विजय और स्वास्थ्य में सुधार होगा. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में होने से धन लाभ के संकेत हैं. यह समय करियर में आगे बढ़ने और रुके हुए कार्यों को गति देने का है. हनुमान जी की पूजा से भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मिथुन राशि: हनुमान जयंती के दिन मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि के 10वें भाव में होने से करियर में उन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 5वें भाव में होने से बुद्धि और रचनात्मकता में वृद्धि होगी. देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में होने से सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यह समय व्यापार और नौकरी दोनों के लिए शुभ है. हनुमान जी की कृपा से प्रमोशन और सफलता के योग बनेंगे.
कर्क राशि: हनुमान जयंती पर मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि के 9वें भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 4थे भाव में होने से पारिवारिक सुख और संपत्ति से जुड़े लाभ मिल सकते हैं. सूर्य-शनि का प्रभाव आपको अनुशासन में रखेगा. करियर में स्थिरता आएगी. हनुमान जी की पूजा करने से यात्रा और शिक्षा से जुड़े कार्य सफल होंगे.
सिंह राशि: हनुमान जयंती के दिन मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि के 8वें भाव में होने से अचानक परिवर्तन और छिपे हुए लाभ मिल सकते हैं. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 3रे भाव में होने से साहस और पराक्रम बढ़ेगा. केतु आपकी राशि में होने से आत्मविश्लेषण का समय रहेगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. हनुमान जी की कृपा से पुराने रोगों से राहत और मानसिक शक्ति प्राप्त होगी.
कन्या राशि: हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर आपकी राशि के 7वें भाव में होने से दांपत्य जीवन में ऊर्जा आएगी, लेकिन वाद-विवाद से बचना होगा. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 2रे भाव में होने से धन और वाणी में सुधार होगा. व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी. यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने का है. हनुमान जी की पूजा से संबंध मजबूत होंगे.
तुला राशि: हनुमान जयंती के दिन मंगल का गोचर आपकी राशि के 6वें भाव में होने से शत्रुओं पर विजय और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के प्रथम भाव में होने से आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. हनुमान जी की कृपा से हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
वृश्चिक राशि: हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर आपकी राशि के 5वें भाव में होने से संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 12वें भाव में होने से खर्चों में वृद्धि हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. निवेश सोच-समझकर करें. हनुमान जी की पूजा से मानसिक संतुलन बना रहेगा.
धनु राशि: हनुमान जयंती के दिन मंगल का गोचर आपकी राशि के 4थे भाव में होने से घर-परिवार और संपत्ति के मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होने से आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. हनुमान जी की कृपा से सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
मकर राशि: हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर आपकी राशि के 3रे भाव में होने से साहस और निर्णय क्षमता बढ़ेगी. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 10वें भाव में होने से करियर में उन्नति और मान-सम्मान मिलेगा. बुध और राहु का प्रभाव नए संपर्क दिलाएगा. यह समय प्रगति का है. हनुमान जी की पूजा से कार्यों में सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि: हनुमान जयंती के दिन मंगल का गोचर आपकी राशि के 2रे भाव में होने से धन और वाणी पर प्रभाव पड़ेगा, सोच-समझकर बोलें. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 9वें भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं. हनुमान जी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मीन राशि: हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर आपकी राशि के 1ले भाव में होने से ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सूर्य और शनि के साथ त्रिग्रही योग आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा. वहीं चंद्रमा का गोचर आपकी राशि के 8वें भाव में होने से अचानक परिवर्तन संभव हैं. यह समय सावधानी और समझदारी से काम लेने का है. हनुमान जी की पूजा से जीवन में संतुलन और सफलता मिलेगी.
Also Read: अप्रैल में ग्रहों का डरावना संकेत, इन 5 राशियों के लिए अशुभ, इनका होगा भाग्योदय, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




