Guru Gochar Before Dhanteras 2025: धनतेरस से ठीक पहले गुरु का गोचर, किन राशियों को मिलेगा फायदा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2025 8:00 AM
धनतेरस पर गुरु गोचर से होगा इन्हें फायदा
Guru Gochar before Dhanteras 2025: धनतेरस से ठीक पहले देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बड़ा शुभ संयोग लेकर आ रहा है. 18 अक्टूबर 2025 को रात 9:39 बजे गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से कई राशियों के भाग्य के सितारे चमकेंगे. जानिए, किन राशियों को इस गोचर से होगा खास फायदा.
Guru Gochar Before Dhanteras 2025: कल यानी शनिवार 18 अक्टूबर को धन त्रयोदशी यानी धनतेरस मनाई जाएगी. इस दिन बाजारों में खूब खरीदारी होगी. कहा जाता है कि इस दिन सोना-चांदी या नई चीजें खरीदने से भगवान धनवतंरी और कुबेर की कृपा मिलती है.
गुरु ग्रह का गोचर
इस धनतेरस की रात गुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर 18 अक्टूबर को रात 9:39 बजे होगा और 5 दिसंबर दोपहर 3:38 बजे तक रहेगा.
कर्क राशि में गुरु की ताकत
कर्क राशि गुरु की उच्च राशि होती है. इसका मतलब है कि गुरु यहां पूरी ताकत के साथ कार्य करेगा. जब कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में होता है, तो वह उस भाव को बहुत असरदार बनाता है जिसमें वह बैठा होता है. इस समय उन राशियों के लिए यह गोचर खास लाभकारी है जिनके लिए गुरु धन, करियर या लाभ के भाव में रहेगा. इस दौरान न सिर्फ पैसों में बढ़ोतरी होगी, बल्कि कामकाजी जीवन में भी तरक्की के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. गुरु ग्रह ज्योतिष में बहुत खास माना जाता है. यह ज्ञान, शिक्षा, धर्म, भाग्य, धन और समृद्धि से जुड़ा होता है. जब भी गुरु का गोचर होता है, तो इसका असर हमारे जीवन के कई पहलुओं पर पड़ता है. इस बार 18 अक्टूबर को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर जल्दी-जल्दी होगा और दिसंबर के पहले सप्ताह तक कर्क राशि में रहेगा.
किसे मिलेगा धन लाभ
जिन लोगों की राशि से गुरु द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है, उनके लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं. अगर लंबे समय से कोई पैसा अटका हुआ था या लेन-देन अधूरा पड़ा था, तो यह पूरा हो सकता है. पुराने पैसे वापस मिल सकते हैं और पैतृक संपत्ति का लाभ भी संभव है.
नौकरी और कारोबार में फायदे
इस गोचर के दौरान नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रमोशन के मौके बन सकते हैं. व्यापारियों के लिए निवेश और नई साझेदारी लाभदायक हो सकती है. प्रियजन से कीमती उपहार मिलना भी संभव है. सेहत के मामले में भी यह समय अनुकूल रहेगा, लेकिन सामान्य सावधानी बरतना जरूरी है.
किन राशियों के लिए शुभ है
18 अक्टूबर 2025 की रात 9:39 बजे देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, और उसी दिन धनतेरस का शुभ पर्व भी मनाया जाएगा। इस खास संयोग से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है.
इन राशियों को होगा फायदा
मिथुन, मीन, मकर, वृश्चिक और कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा. वहीं मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को इस समय सावधानी से कदम बढ़ाने की जरूरत है. वृष, कर्क, तुला और कुम्भ राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन उचित उपाय करने से शुभ फल बढ़ेंगे और नकारात्मक प्रभाव कम होंगे.
ये भी पढें: धनतेरस की रात दीपक रखने की दशा बदल देगी किस्मत
परिवार और जीवन में प्रभाव
जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है. आय के नए साधन खुलेंगे और बचत में इजाफा होगा. परिवार का माहौल सुखद रहेगा और माता-पिता या बुजुर्गों की सलाह भाग्यवर्धक साबित हो सकती है. जीवनसाथी और मित्रों से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा.
कुल मिलाकर, गुरु का यह गोचर उन सभी राशियों के लिए मौके और लाभ लेकर आ सकता है जिनके लिए यह धन, लाभ या कर्म भाव में गोचर कर रहा है. यह समय आर्थिक और पेशेवर उन्नति के साथ-साथ आत्मिक समृद्धि भी ला सकता है. यदि आप इस दौरान सही निर्णय और मेहनत करेंगे, तो यह समय आपके जीवन में खुशियां और सफलता लाने वाला साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










