मेष–मिथुन समेत इन 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 20 अप्रैल से बदलेगी किस्मत

Updated:
विज्ञापन

गुरु का गोचर

Grah Gochar 2026: देव गुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में स्थित हैं और जल्द ही पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. खास बात यह है कि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं, जिससे इस गोचर का प्रभाव और अधिक शुभ व सकारात्मक माना जा रहा है.

विज्ञापन

Grah Gochar 2026: देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद हैं. जब देव गुरु अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर सीधे कैरियर, धन और सोच पर पड़ता है. 20 अप्रैल 2026 की शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी खुद गुरु हैं. ऐसे में गुरु का अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करना बेहद खास माना जा रहा हैं, जिससे इसका असर थोड़ा और मजबूत हो जाता है, इस बदलाव के बाद कई लोगों के लिए चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती दिख सकती हैं.

विज्ञापन

20 अप्रैल से बदलेगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि – इस अवधि में मेष राशि के लोगों को राहत मिलती दिख रही है. पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और कर्ज से जुड़े मामलों में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोलेंगी. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य भी संतुलित रहेगा.

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. छात्रों के लिए यह समय खास तौर पर अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं. रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी.

कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम सामने आएगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. निवेश से लाभ हो सकता है और पुराने विवाद सुलझने के योग बनेंगे.

तुला राशि– यह समय स्थिरता लेकर आएगा. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और नई साझेदारी लाभकारी साबित हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.

धनु राशि – देव गुरु का यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. नौकरी और व्यापार में प्रगति के मौके मिलेंगे. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. परिवार में शांति और संतुलन बना रहेगा, जिससे मानसिक स्थिति बेहतर होगी.

क्या रखें ध्यान – समय अनुकूल होने के बावजूद हर निर्णय सोच-समझकर लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है.

क्या करें उपाय – देव गुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र या पीली वस्तुओं का दान करें. जरूरतमंदों की सहायता करें और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें, इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.

यह भी पढ़ें: मिथुन राशि वालों के 15 गुप्त राज, जानिए इनके स्वभाव से करियर तक की पूरी सच्चाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola