Gemini July 2024 Horoscope: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

mithun monthly horoscope july 2024
mithun monthly horoscope july 2024: जुलाई माह किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ. जानें मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2024…
Gemini July 2024 Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल जुलाई 20242023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मिथुन राशि का मासिक राशिफल.
मिथुन राशि जुलाई 2024 का मासिक राशिफल
सभी लोग जानना चाहते हैं कि जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .
पारिवारिक जीवन
आपको इस महिना में कई तरह से परेशानी आएगी आपके कुंडली में चौथे भाव में केतु तथा दशम भाव में राहु बैठे है राहू की दृष्टि केतु पर है वही केतु की दिर्ष्टि राहू पर है जिसे पारिवारिक जीवन में उथल पुथल बना रहेगा परिवार के सदस्य आपने अपने कार्य में व्यस्थ रहेंगे आप को काम का बोझ ज्यादा रहेगा मंगल एकादश भाव में रहेंगे तीसरे भाव में सूर्य है जिसे भाई बहन आपके कार्य में सहयोग करेंगे 16 जुलाई के बाद आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा.आपको मान सम्मान भी मिलेगा.पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .
व्यापार तथा नौकरी
माह के शुरुआत में व्यापार में मंदी रहेगी उसके बाद आपका व्यापार में उन्नति होगा. नए समझौते करने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन ध्यान नहीं देने पर मौका हाथ से निकल सकता है.समृद्धिशाली लोगो के साथ मुलाकात होगी आपके व्यापार के स्वामी द्वादश भाव में बैठे है अपने शहर या दुसरे शहर में व्यापार को विकसित कर सकते है जो लोग कांट्रेक्ट का काम कर रहे है उनको लाभ मिलेगा.नौकरी करने वाले के लिए अपने कार्य पर ध्यान देना पड़ेगा किसी भी कार्य को जल्दबाजी में नहीं करें.अधिकारी के साथ मिलजुल रहे कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों क लिए यह माह बहुत ही लाभकारी रहने वाला है. प्राइमरी स्कूल में पढाई करने वाले छात्र के लिए उत्तम रहेगा.कालेज में पढाई करने वाले छात्र को कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा. आप शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेंगें ज्ञान में वृद्धि होगा,उच्य शिक्षा की तैयारी करने वाले विधार्थियों को शिक्षा को लेकर संदेह बना रहेगा. अपने से बड़ों के साथ सलाह ले सहपाठी से सलाह लेकर आगे की तैयारी करें.करियर में थोडी संघर्ष करनी पड़ेगी अधिकारी के साथ मान -सम्मान में कमी बनेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगो के लिए नए -नए विषयों पर ध्यान देना पड़ेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है आपके प्रेम सम्बन्ध के स्वामी शुक्र मजबूत स्थिति में बैठे है जिसे प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा आप दोनों मिलकर खूब एंजॉय करेंगे, मन आपका प्रसन्न रहेगा जिन लोगो का प्रेम सम्बन्ध में अनबन बना हुआ था फिर से एक दुसरे से मिलेगे साथ ही खूब रोमांस करेंगे.विवाहित जीवन में थोड़ी तनाव बनेगा आप दोनों एक दुसरे से बात करते समय धैर्य रखे माह के अंतिम सप्ताह में दाम्पत्य जीवन खुशहाल हो जायेगा.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपके दुसरे भाव में बुध बैठे है सूर्य अनुकूल है लेकिन देवगुरु वृहस्पति द्वादश भाव में बैठे है चोट चपेट लग सकता है .12 जुलाई के बाद मंगल द्वादश भाव में आयेगे जिसे आपको नीद की समस्या बनेगी, शरीर बेचैनी भी बन सकता है, रक्तचाप की समस्या बन सकती है.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: नीला
उपाय
प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करें ,पिला चंदन का तिलक लगाए . शनिवार को कला तील का दान करें गरीबों को भोजन कराए.
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




