आज बगलामुखी जयंती पर दुर्लभ संयोग, चंद्रमा बदलेगा अपनी राशि और नक्षत्र
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 May 2025 8:23 AM
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti 2025
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti 2025: इस वर्ष बगलामुखी जयंती का पर्व एक अद्वितीय खगोलीय संयोग के साथ मनाया जा रहा है. वैशाख शुक्ल अष्टमी को मनाई जाने वाली यह जयंती तांत्रिक साधना और शक्ति उपासना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है, और इस बार इस दिन चंद्रमा का राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी हो रहा है, जो इसे और भी प्रभावशाली बना रहा है.
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti 2025: देवी बगलामुखी को प्रमुख दश महाविद्याओं में से एक माना जाता है, जो बुद्धि की देवी हैं. बगलामुखी का अर्थ है, जिसकी जीभ पर मजबूत नियंत्रण हो और जो किसी भी व्यक्ति के मन को प्रभावित कर सके. देवी को देश के विभिन्न क्षेत्रों में पीताम्बरा देवी के नाम से भी जाना जाता है. आज बगलामुखी जयंती मनाई जा रही है, इस दिन चंद्र देव अश्लेषा नक्षत्र से बाहर निकलकर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसी प्रकार, चंद्र देव कर्क राशि से बाहर निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे. यह गोचर विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि चंद्र देव की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है, और इस बार बगलामुखी जयंती के अवसर पर चंद्र गोचर के कारण इस राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आपके प्रेम जीवन में कोई समस्या है, तो उसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं. विवाह योग्य व्यक्तियों को शुभ समाचार मिल सकता है. रिश्ते की बात बन सकती है या सगाई का अवसर भी आ सकता है.
आज बगलामुखी जयंती पर करें इस विशेष स्तोत्र का पाठ, पाएं चमत्कारी फल
कर्क राशि
चंद्रमा की मुख्य राशि कर्क है, इसलिए यहां इसका प्रभाव अत्यधिक गहरा होता है. इस बगलामुखी जयंती पर चंद्र के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को विशेष सफलता प्राप्त होने की संभावना है. भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और जिन कार्यों में बाधाएं आ रही थीं, वे तेजी से संपन्न होने लगेंगे. जो लोग व्यवसाय या व्यापार में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, उन्हें अब अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि पर चंद्र का प्रभाव कई बार मिश्रित परिणाम देता है और इस बार बगलामुखी जयंती पर ऐसा ही होने के संकेत मिल रहे हैं. यदि आपके करियर में कोई असमंजस या रुकावटें थीं, तो अब वे समाप्त होंगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट आपके भविष्य को नई दिशा प्रदान कर सकती है. प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी. वहीं, जो जातक विवाह के इच्छुक हैं, उनके रिश्ते की बात तय हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










