सूर्य-बुध की बनी युति, मिलेगी विशेष कृपा, इन राशियों को होगा फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2025 12:09 PM

विज्ञापन

Budhaditya Rajyoga 2025

Budhaditya Rajyoga: बुध ग्रह आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेगा. इस स्थिति में धनु राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. सूर्य और बुध की इस युति के कारण चार राशियों के लोगों को धन लाभ की संभावना है. ज्योतिषाचार्य जानकारी दे रहे हैं कि सूर्य और बुध की युति से किन चार राशियों के जातकों को लॉटरी जीतने का अवसर मिल सकता है.

विज्ञापन

Budhaditya Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की युति से उत्पन्न होने वाले राजयोग का अत्यधिक महत्व है. राजयोग का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक देखा जा सकता है. कुछ राशियों पर राजयोग के सकारात्मक प्रभाव से जीवन में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है, जबकि अन्य राशियों को सामान्य परिणाम प्राप्त होते हैं. जनवरी में बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे.

आज हो रहा है ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर आज 4 जनवरी को हो रहा है. बुध ग्रह आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य उपस्थित हैं. इस स्थिति में धनु राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. यह बुधादित्य राजयोग 4 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक, सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक प्रभावी रहेगा. यह राजयोग 10 दिनों तक सक्रिय रहेगा.

यहां देखें 5 जनवरी 2025 से लेकर 11 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर बुध और सूर्य की विशेष कृपा होने वाली है

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर सूर्य और बुध की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी. जो भी कार्य करने का विचार करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त करेंगे. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा. पूजा-पाठ में रुचि में वृद्धि होगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. मन में शांति का अनुभव होगा और तनाव से मुक्त रहेंगे. कला और रचनात्मकता के क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी. अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे. दूसरों से सीखने का अवसर मिलेगा और वाद-विवाद से दूर रहेंगे. धन में वृद्धि के संकेत बनेंगे.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध और सूर्य की युति अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी. मेहनत का फल शीघ्र प्राप्त होगा. लंबे समय से चल रही समस्याएं समाप्त होंगी. मन में उत्साह बना रहेगा. संबंधों में सुधार होगा. साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए बुध और सूर्य की युति शुभ फलदायी सिद्ध होगी. मकर संक्रांति से पूर्व कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मन में उत्साह का संचार रहेगा. घर का वातावरण आनंदमय रहेगा. समाज में आपकी पहचान में नयापन आएगा. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. पूर्व के अनुभवों के आधार पर आप भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे और सफलता प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola