Budh Gochar 2025: कल बुध बदलने वाले हैं अपनी चाल, ये राशियां रहें बेहद सतर्क

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jan 2025 12:21 PM

विज्ञापन

Budh Gochar 2025

Budh Gochar 2025: नए वर्ष की शुरुआत हो चुकी है. वर्ष 2025 ग्रहों के गोचर के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस वर्ष कई ग्रहों का गोचर होने वाला है. नए वर्ष में सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होगा, जो चार जनवरी को मार्गी अवस्था में धनु राशि में प्रवेश करेंगे. आइए जानें इससे किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

Budh Gochar 2025: ज्योतिषशास्त्र में बुध का एक महत्वपूर्ण स्थान है. बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुराई और मित्रता का प्रतीक ग्रह माना जाता है. इन्हें राजकुमार के रूप में भी जाना जाता है. 4 जनवरी, 2025 को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे. बुध के धनु राशि में जाने से कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए इन राशियों के बारे में जानें

वृषभ राशि

बुध ग्रह आपके राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे. इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है. आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. मानसिक रूप से भी आप अस्थिरता का अनुभव कर सकते हैं. इस अवधि में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से बचना उचित रहेगा.

Vastu Tips: मोर पंख से पूरी होती है हर मनोकामना, जानें कैसे

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को बुध के धनु राशि में गोचर के समय अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए. आपके विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. कार्यस्थल पर सभी कार्यों को सतर्कता से करें और ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहने का प्रयास करें. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है.

05 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2024 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को, जो शनि के अधीन हैं, वित्तीय मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए. बड़ी राशि के लेन-देन के लिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति की मध्यस्थता का सहारा लें. कागजी कार्यों में भी सतर्कता बरतना आवश्यक है.

बुध देव का राशि परिवर्तन 2025

पंचांग के अनुसार, 04 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे. बुध धनु राशि में 24 जनवरी तक स्थित रहेंगे, और इसके बाद 24 जनवरी को सुबह 05 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola