Budh Gochar 2023: वृष में हो रहा है बुध का गोचर, जानिए राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jun 2023 6:41 AM
Budh Gochar 2023, Mercury Transit 2023: बुध ग्रह 7 जून 2023 को शाम 07:59 पर बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे. आज हम बुध का वृषभ राशि में गोचर होने से सभी 12 राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे.
Budh Gochar 2023, Mercury Transit 2023: बुध ग्रह 7 जून 2023 को शाम 07:59 पर बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 24 जून 2023 दोपहर 12:44 बजे तक यह इसी राशि में रहेंगे. इसके बाद बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष में बुध बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह हैं जो प्रकृति में स्त्री है. कुंडली में बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं. आज हम बुध का वृषभ राशि में गोचर होने से सभी 12 राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे.
मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है. इस दौरान आपको धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिस वजह से असुरक्षा की भावना महसूस हो सकती है. रिश्ते में आपसी तालमेल की कमी के कारण जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है. इसके अलावा आपकी प्रगति में भी बाधाएं आ सकती हैं.
उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ नरसिंहाय नम:” का जाप करें.
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब ये आपकी ही राशि में गोचर करते हुए पहले भाव में विराजमान होंगे. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपको धन लाभ प्रदान कर सकता है. साथ ही, आप बचत करने में भी सक्षम होंगे और अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे. करियर की दृष्टि से, यह गोचर आपको नौकरी में अच्छे अवसर प्रदान करेगा और विदेश में भी नौकरी के बेहतर मौके मिल सकते हैं. आप अपनी बुद्धि का प्रयोग अपने काम में शानदार प्रदर्शन करने के लिए करेंगे और हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे.
उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
मिथुन राशि के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं. बुध का वृषभ राशि में गोचर बारहवें भाव में होगा. ऐसे में आपको औसत लाभ की प्राप्ति होगी. इस दौरान पारिवारिक जीवन के साथ- साथ आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण आपकी खुशियां प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा आपके खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिल सकती है. करियर की दृष्टि से देखें तो बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है. आशंका है कि आपको अपने काम के लिए पर्याप्त सराहना न मिले और इससे आपको निराशा हो सकती है. इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र पर आपको प्रेरणा और आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है.
उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब बुध का ये गोचर आपकी राशि के एकादश भाव में होगा. संभव है कि आप अपनी आय और व्यय के बीच एक उचित संतुलन बनाए रखने की स्थिति में न हों. इस समय धन हानि या कीमती सामान खोने की संभावना है. ऐसे में आपको यात्रा न करने की सलाह दी जाती है.
उपाय: प्रतिदिन 11 बार “ॐ चन्द्राय नम:” मंत्र का जाप करें
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्यारहवें और दूसरे भाव के स्वामी हैं और बुध का यह गोचर आपकी राशि के दसवें भाव में होगा. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि इस दौरान भाग्य का साथ मिलता नहीं दिख रहा है. आपको अधिक लाभ कमाने और खुशी बनाए रखने के लिए समय का प्रबंधन व्यवस्थित ढंग से करने की आवश्यकता हो सकती है. इस दौरान आपको कोई भी बड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है.
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब बुध आपकी राशि से नवम भाव में प्रवेश करेंगे. बुध का वृषभ राशि में गोचर कन्या राशिवालों के लिए अनुकूल साबित होगा. इस दौरान आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करने में सक्षम होंगे. करियर के लिहाज़ से यह अवधि आपके लिए शानदार रहेगी. आपको इस दौरान नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे. साथ ही, आप अपने काम में उत्कृष्टता हासिल करेंगे.
उपाय: बुधवार के दिन बुध ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें.
तुला राशि के जातकों के लिए बुध बारहवें और नौवें भाव के स्वामी हैं और यह आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेंगे. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए औसत परिणाम लेकर आ सकता है. हो सकता है इस दौरान आपको भाग्य का साथ कम मिले और साथ ही, अपने काम के लिए भी पर्याप्त सराहना न मिले. इसके अलावा इस दौरान आप धन का संचय करने में असफल हो सकते हैं और साथ ही करियर में संतुष्टि प्राप्त करने में देरी का सामना करना पड़ सकता है.
उपाय: प्रतिदिन 11 बार “ॐ श्री दुर्गाय नमः” का जाप करें.
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और बुध का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में होगा. इस दौरान जीवनसाथी व दोस्तों के साथ आपके संबंध मिले-जुले रहेंगे. इसके अलावा लाभ के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे. करियर की बात करें तो, इस अवधि में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है और साथ ही वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे नहीं रह सकते हैं. संभावना है कि कड़ी मेहनत और अच्छे स्किल्स होने के बाद भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में सराहना न मिले.
उपाय: प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नम:” मंत्र का जाप करें.
धनु राशि के जातकों लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि के छठे भाव में हो रहा है. इस दौरान आपको जीवनसाथी के साथ संबंधों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में प्रेम भाव बनाए रखने के लिए समायोजन बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
उपाय: गुरुवार के दिन बृहस्पति के लिए यज्ञ/हवन करें.
मकर राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि के पांचवें भाव में होगा. आपके लिए बुध एक भाग्यशाली ग्रह है. इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक बढ़ेगा और आप किसी धार्मिक तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. इस अवधि में आप लगातार प्रयास करते हुए नज़र आएंगे और आपके अंदर सेवाभाव की भावना जागृत होगी.
उपाय: शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ/हवन करें.
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पांचवें और आठवें घर के स्वामी हैं. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा. इस दौरान आपको पारिवारिक जीवन में नकारात्मक व सकारात्मक दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होंगे. संपत्ति या जमीन खरीदने में धन का निवेश करना आपके लिए फलदायी साबित न होने की आशंका है. इस अवधि में आपकी रुचि संगीत की तरफ बढ़ेगी.
उपाय: प्रतिदिन “ॐ हं हनुमते नमः”मंत्र का जाप करें.
मीन राशि के लिए बुध आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं. बुध का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा. करियर के लिहाज़ से, इस दौरान आपको नौकरी में वृद्धि देखने को मिलेगी. साथ ही, कुछ लोग अपनी नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते है और बेहतर अवसर के लिए विदेश में स्थानांतरित हो सकते हैं.
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन वृद्धजनों को दान करें.
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










