Budh Gochar 2023: आज से बुध करेंगे गोचर, जानें राशियों पर होगा क्या असर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2023 8:46 AM
Budh Gochar 2023: आज 07 फरवरी 2023 को बुध धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं. आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में गोचर से 7 फरवरी से 22 फरवरी तक किन-किन राशियों को मिलने वाला लाभ और उन्नति का मौका
Budh Gochar 2023: आज 07 फरवरी 2023 को बुध धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ग्रहों के राजकुमार एक बार फिर राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क और गणित का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में गोचर से 7 फरवरी से 22 फरवरी तक किन-किन राशियों को मिलने वाला लाभ और उन्नति का मौका
मेष राशि के लिए बुध का गोचर काम में सफलता लेकर आया है. आपकी वाणी में सुधार होगा. आपके सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. व्यापारी वर्ग के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे.
इस राशि में बुध नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं.इसके साथ ही दृष्टि तीसरे भाव में पड़ रही है.ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है.इसके साथ ही परिवार के बीच प्यार बढ़ेगा.
बुध आपकी राशि में स्वामी है ऐसे में बुध का मकर राशि में गोचर करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा.इस अवधि में आपको ऐसी जगहों से धन लाभ होगा जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा.इस दौरान आपके सभी कार्य पूर्ण होते जाएंगे.इस समय आपकी सामाजिक स्थिति में भी काफी सुधार होगा.
बुध का गोचर कर्क राशि के जीवन में भी बदलाव लेकर आने वाला है. लाइफ पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे. लव रिलेशनशिप के लिए समय शुभ है. आपके लिए ये समय बेहद खास है.
सिंह राशि के लिए इस समय आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अच्छे परिणाम ही आपको हासिल होंगे. इस समय आपके विरोधी भी शांत रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अवधि बेहद लाभकारी साबित होने वाली है.
कन्या राशि वालों के लिए बुध गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है. शिक्षा में सुधार होगा. संतान के साथ संबंध बेहतर होंगे. बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा. आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी.
तुला राशि में तीसरे भाव में बुध उदित होंगे. शादीशुदा जीवन बेहतर होगा और परिवार के साथ समय बिता पाएंगे. शादी योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और पेशेवर जिंदगी में भी तरक्की के मौके मिलेंगे.
बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा. आपकी राशि के नौवें भाव में बुध ग्रह का गोचर होने जा रहा है. इससे धनलाभ के योग बन रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरफ से आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा. काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद. महंगी तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा. हीरे जवाहरात आदि का सुख प्राप्त होगा.
इस गोचर के दौरान आप अपने अंदर मजबूती महसूस करेंगे. विरोधियों का दृढ़ता से सामना करने का साहस मिलेगा, क्योंकि वे आपको नीचे खींचने में अत्यधिक सक्रिय होंगे. आप इस अवधि के दौरान बहुत आश्वस्त और विनम्र रहने वाले हैं और आपको इस गोचर में वित्तीय लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं.
इस राशि में बुध का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है. ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ आय के नए स्तोत्र खुलेंगे. वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएगी.
बुध गोचर मीन राशि के लिए श्रेयस्कर रहेगा. स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को भी खुशखबरी मिल सकती है. धीरे-धीरे पैसे कमाने के नए अवसर मिलेंगे जिनसे आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुलेगा. सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










