Budh Gochar 2023: बुध करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, मेष, सिंह समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Dec 2023 8:24 AM
Budh Gochar 2023: 28 दिसंबर 2023 दिन गुरूवार समय सुबह 11 :07 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. बुध के गोचर से जाने चंद्र कुण्डली के बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
Budh Gochar 2023: साल 2023 के अंतिम सप्ताह में बुध मंगल के राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे भारतीय ज्योतिष में बुध को कुमार ग्रह कहा जाता है. यह चौथे श्रेणी का शुभ ग्रह है मंगल की वृश्चिक राशि में गोचर करेगे यह बुद्धिमान तथा अविष्कार का प्रवृति बनाता है. कुंडली में अगर बुध उच्च का रहे जातक राजनीतिक क्षेत्र में कुशल होता है. बुध बैंकिंग, कूटनीति ,तथा बहुमुखी योगता वाला ग्रह है .बुध का रंग श्याम है वे उम्र में छोटे दिखते हैं.
साथ ही उनकी त्वचा भी बहुत निखरी हुई होती है.इस ग्रह के प्रभाव के कारण जातकों में किसी चीज़ को समझाने की शक्ति व संवाद करने की शक्ति अन्य जातकों की अपेक्षा अधिक होती है. बुध एक लाभकारी ग्रह है लेकिन इसके साथ शर्त यह है कि यह शुभ ग्रहों के प्रभाव में होने पर सकारात्मक परिणाम देता है और अशुभ ग्रहों की दृष्टि में होने पर यह नकारात्मक परिणाम देने लगता है. बुध स्वतंत्र प्रभाव जातक को शरारती और मजाकिया बना सकता है.
शरारती होने के साथ-साथ ये जातक हाज़िर जवाबी में बहुत अच्छे होते हैं.बुध मिथुन तथा कन्या राशि के स्वामी है.बुध एक राशि में 25 दिन तक एक राशि में निवास करते है बुध कभी बूढ़े नहीं होते हैं, यही कारण है इसका प्रभाव ज्यादा रहता है बुध अनुकुल स्थिती में नहीं रहे तो मानसिक बीमारी होता है. चर्मरोग की समस्या बढ़ जाती है.
Also Read: Vastu Tips For New Year 2024: नव वर्ष में घर में लाएं ये चीजें, घर में पूरे साल रहेगी सुख समृद्धि
बुध कब करेगे गोचर
28 दिसंबर 2023 दिन गुरूवार समय सुबह 11 :07 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. बुध के गोचर से जाने चंद्र कुण्डली के बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि
बेवजह के बात में संलिप्त रहेगे किसी कारण बस आप बहुत ही परेशान रहेंगे.किसी के साथ प्रेम संबन्ध हो सकता है स्वास्थ्य ठीक रहेगा धन तथा कुटुम्ब का सुख मिलेगा.
वृष राशि
दैनिक बात चित करने में काफी बदलाव दिखाई देगा,लम्बी यात्रा बनेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा,जो लोग रिलेशन में है उनका विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.व्योपार से भरपूर लाभ मिलेगा धार्मिक यात्रा बनेगी.
मिथुन राशि
यह गोचर आपके लिए बहुत ही कष्टकारी माना जायेगा स्वास्थ से परेशान रहेंगे गले की समस्या, वायु विकार ,या साइनस हो सकता है पत्नी के साथ संबंध ठीक रहेगा खर्च बढ़ जायेंगे.
कर्क राशि
इस राशि में पंचम भाव में गोचर करेगे जिसे पुत्र की प्राप्ति होगी साथ संतान उन्नति करेगा उनके शिक्षा में विर्द्धि होगी.प्रेम सम्बंध मजबूत बनेगा.आर्थिक स्थिती अनुकुल बनेगा आय के कई स्त्रोत बनेगा पुराना विवाद दूर होगा.
सिंह राशि
इस भाव में चौथे भाव में बुध गोचर कर रहे है जिसे भौतिक सुख भरपूर मिलेगा जैसे मकान ,वाहन तथा माता का सुख बना रहेगा सातवीं दिर्ष्टि ग्यारह भाव पड़ेगा.जो लोग ज्योतिष की पढ़ाई कर रहे है या अंक गणित ,तथा एक से ज्यादा कार्य कर रहे है आपको सभी कार्य से लाभ मिलेगा.माता -पिता का पूरा सहयोग मिलेगा.
कन्या राशि
इस राशि में तीसरे भाव में गोचर कर रहे है जिसे भाई बहन का पुरा सहयोग मिलेगा.धन की कमाई ठीक रहेगा .आपका पराक्रम बना रहेगा आपके द्वारा किए गए कार्य को पिता सराहेंगे तथा प्रसन्न रहेगें,यात्रा बनेगी, प्रेमी के साथ संबंध ठीक रहेगा .
तुला राशि
अपने वाणी को नियंत्रण में रखे धन का लाभ भरपूर होगा विदेश जाने के लिए जो लोग तैयारी कर रहे है सफल होंगे स्वास्थ्य ठीक रहेगा .
वृश्चिक राशि
इस भाव में प्रथम भाव में बुध गोचर करेंगे जिस आपको मधुरभाषी बनायेगे, इस अवधि में यात्रा बनेगी ,आप लोगों के बीच काफी आकर्षित रहेगे संगीत में रूचि बनेगा.पत्नी के साथ संबंध ठीक रहेगा.
धनु राशि
व्योपार में खुब उन्नति होगा,जो लोग अंतराष्ट्रीय कंपनी में कार्य कर रहे है उनको लाभ मिलेगा. पत्नी के साथ प्रेम बढेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान दे स्वास्थ प्रभावित होगा जिसे खर्च बढ़ जायेंगे.कोई भी कार्य करने के पहले बड़ो से सलाह जरुर लें.
मकर राशि
जितना मेहनत करेगे उतना फल मिलेगा .आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होंगे मित्रो का पूरा सहयोग मिलेगा छात्रो के लिए उतम समय है. मकान तथा भौतिक सुखो से भरपूर लाभ मिलेगा.
कुम्भ राशि
पिता से भरपुर लाभ मिलेगा आपके कार्य क्षेत्र से भरपुर लाभ मिलेगा.करियर का पूरा साथ मिलेगा जो लोग राजनीतिक से जुड़े हुए है आपने कार्य से संतुष्ट रहेगे.माता जी के साथ अनबन होगी.
मीन राशि
धर्म के कार्य में रूचि बढ़ जायेगा परिवार में धार्मिक कार्य होंगे साथ ही उसमे पैसा का खर्च होंगे इस समय आप प्रसन्न रहेगें. ज्योतिष में रूचि बनेगी .छोटे भाई बहन का पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही छोटी यात्रा बनेगी.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष ,वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










