Budh Asta 2023: बुध देव होने जा रहे हैं अस्त, जानें किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Budh Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह का वृषभ राशि में अस्त होना ऊर्जा स्तर में कमी, स्नायविक समस्याएं, आंखों में जलन और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं वृषभ राशि में बुध के अस्त होने से किन राशियों को नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Budh Asta 2023: बुध देव 19 जून को अस्त होने जा रहे हैं.बुध देव के अस्त होने से कुछ राशि वाले मालामाल होने जा रहे हैं.बुध ग्रह के अस्त होने से प्रत्येक राशि पर शुभ अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह का वृषभ राशि में अस्त होना ऊर्जा स्तर में कमी, स्नायविक समस्याएं, आंखों में जलन और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं वृषभ राशि में बुध के अस्त होने से किन राशियों को नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है.

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा.जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं.खर्चों में बढ़ोतरी होगी.पारिवारिक समस्याओं के साथ मानसिक और आर्थिक समस्याओं को बढ़ावा मिलेगा.नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, इंक्रीमेंट आदि से उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, वैवाहिक जीवन में परेशानियां रहेंगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी है और इसकी स्थिति एकादश भाव में अस्त अवस्था में है.इस दौरान कुछ जातकों की नौकरी छूट सकती है और नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. जातकों को अपने काम के सिलसिले में अपने वरिष्ठों के साथ कम समय मिल सकता है.करियर के क्षेत्र में अवधि चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि सिंह है उनके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध माने जाते हैं. सिंह राशि के दसवें भाव में बुध ग्रह अस्त होने जा रहे हैं. यह समय सिंह राशि के जातकों के लिए अशुभ रहेगा. इस दौरान आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, करियर में अनेक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे.

वृश्चिक राशि

बुध के अस्त होने से आप असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हो सकते हैं.सही फैसले लेने में बाधा उत्पन्न हो सकती है.करियर में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है.आपको अपनी मेहनत के लिए पर्याप्त सराहना नहीं मिलेगी.ऑफिस में भी आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग नहीं मिलेगा.

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, https://www.prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola