Billionaires Zodiac Sign: अपनी राशि से जानें आपमें कितनी है अरबपति बनने की संभावना
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2023 7:16 PM
Billionaires Zodiac Sign: हाल ही में एक रिसर्च हुई है, जिसमें राशियों से जुड़े विचित्र तथ्य सामने आए हैं. यूके के ऋणदाता कैशफ्लोट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अधिकांश अरबपतियों में एक राशि आम है. इस शोध के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर राशियों में तुला राशि अन्य राशियों की तुलना में सबसे आम राशि है.
Billionaires Zodiac Sign: अधिक से अधिक धनी कैसे बनें या फिर अरबपति कैसे बनें, ऐसे सवाल कई लोगों के मन में जरूर आते होंगे. लोग ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा विशेषज्ञ से इसके बारे में अनुमान लगाना चाहते हैं. हाल ही में एक रिसर्च हुई है, जिसमें राशियों से जुड़े विचित्र तथ्य सामने आए हैं. यूके के ऋणदाता कैशफ्लोट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अधिकांश अरबपतियों में एक राशि आम है. इस शोध के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर राशियों में तुला राशि अन्य राशियों की तुलना में सबसे आम राशि है.
अरबपतियों पर हुई रिसर्च के मुताबिक, अरबपतियों में 12 प्रतिशत लोग तुला राशि से हैं और सबसे कम यानी 5.5 प्रतिशत लोग मकर राशि के हैं. सर्वे में फोर्ब्स अरबपतियों की 2022 की सूची में शीर्ष 300 अरबपतियों के लिए उपलब्ध जन्मतिथि की जानकारी का उपयोग किया गया है
तुला राशि के व्यक्ति व्यापार के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं. इस गुण के कारण ये जिस भी क्षेत्र में व्यवसाय आरंभ करते हैं, उस क्षेत्र में संघर्ष कर शीघ्र ही धन और प्रतिष्ठा दोनों कमाते हैं. इनका आर्थिक पक्ष ठीक रहता है. तुला राशि के लोग खर्चीले, विदेशों में भ्रमण करने वाले होते हैं. आर्थिक रूप से इनका जीवन श्रेष्ठ रहता है. धन की कभी कमी नहीं रहती है. कभी धन की कमी हो तो कहीं से उसकी पूर्ति हो जाती है.
-
तुला (23 सितंबर- 22 अक्टूबर)- 12%
-
मीन (19 फरवरी- 20 मार्च )- 11%
-
वृष (20 अप्रैल- 20 मई)– 10%
-
सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त) – 9%
-
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)- 8%
-
कन्या (23 अगस्त- 22 सितंबर)- 8%
-
मिथुन (21 मई- 20 जून)- 8%
-
कुंभ (20 जनवरी- 18 फरवरी)– 7.5%
-
कर्क (23 जुलाई- 22 अगस्त) – 7.5%
-
धनु (22 नवंबर -21 दिसंबर)– 7.5%
-
वृश्चिक (23 अक्टूबर- 21 नवंबर)- 6%
-
मकर (22 दिसंबर- 19 जनवरी)-5.5%
-
बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली (नेट वर्थ:214.9 अरब डॉलर) राशि: मीन
-
एलोन मस्क (नेट वर्थ:198.2 अरब डॉलर) राशि: कर्क
-
जेफ बेजोस (नेटवर्थ:120.4 अरब डॉलर) राशि: मकर
-
लैरी एलिसन (नेटवर्थ:112.3 अरब डॉलर) राशि: सिंह
-
वारेन बफेट (नेटवर्थ:107.3 अरब डॉलर) राशि: कन्या
-
बिल गेट्स (नेटवर्थ:107.0 अरब डॉलर) राशि: वृश्चिक
-
कार्लोस स्लिम हेलू एंड फैमिली (नेटवर्थ:90.7 अरब डॉलर) राशि: कुंभ
-
मुकेश अंबानी (नेटवर्थ:86.0 अरब डॉलर) राशि: मेष
-
स्टीव बाल्मर (नेटवर्थ:83.1 अरब डॉलर) राशि: मेष
-
लैरी पेज (नेटवर्थ:82.0 अरब डॉलर) राशि: मेष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










