Aries Zodiac Sign Remedies: जीवन में चाहिए सफलता और ढेर सारा पैसे तो मेष राशि वाले जरूर करें ये उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Nov 2022 1:43 PM
Aries Zodiac Sign Remedies: राशि चक्र के अनुसार मेष राशि को प्रथम राशि बताया गया है. नक्षत्रों की शुरूआत भी मेष राशि से ही होती है. आपके घर में सुख शांति की कमी है तो अपनी राशि के आधार पर हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिससे आप अपनी समस्या को काफी हद तक दूर सकते हैं.
Aries Zodiac Sign Remedies: मेष राशि को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण राशि बताया गया है. राशि चक्र के अनुसार मेष राशि को प्रथम राशि बताया गया है. नक्षत्रों की शुरूआत भी मेष राशि से ही होती है. जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मेष होती है. यदि आप लगातार पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं और आपके घर में सुख शांति की कमी है तो अपनी राशि के आधार पर हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिससे आप अपनी समस्या को काफी हद तक दूर सकते हैं.
कोई भी महत्वपूर्ण कार्य मंगलवार को करें तो श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा.प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर बांटना शुभ रहेगा.इससे जीवन में आने वाली अकस्मात परेशानियां दूर हो जाएंगी.
पैतृक धन-संपत्ति एवं संजित धन का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कमल के गट्टे की माला लाल वस्त्र में बांधकर अपने गले में धारण करना चाहिए अथवा इसे तिजोरी में रखना रखना चाहिए.यदि आपके ऊपर कर्ज है तो आपको श्वेतार्क गणपति को चोला चढ़ाकर चांदी का वर्क चढ़ाकर पंचोपचार के साथ तिजोरी में रखना चाहिए.
मेष राशि वालों का राशि स्वामी मंगल को माना जाता है जो कि स्वभाव से काफी उग्र होते हैं.इस वजह से मेष वालों को क्रोध काफी आता है.बेहतर होगा कि आप हर बात में धैर्य से काम लें.
राशि की उग्रता को कम करने के लिए मेष के जातकों को रात में सोते वक्त सिरहाने एक गिलास पानी रखकर सोना चाहिए.सुबह उस जल को किसी गमले में डाल दें.
आप चाहें तो प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखें.यदि व्रत रखना संभव न हो सके तो हनुमान जी की पूजा अवश्य करें.इस दौरान हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें.ऐसा करने से आपको शिक्षा ही नहीं अन्य क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल होगी.
-
मंगल को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं. इन उपायों को अपनाया जा सकता है-
-
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें.
-
मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
-
मंगल का रत्न मूंगा है, जिसे धारण करने से मंगल को बल मिलता है.
-
सुदंरकांड और बजरंग बाण का पाठ करने से भी मंगल की शुभता में वृद्धि होती है.
-
गाय को चारा खिलाने से मंगल शुभ फल प्रदान करता है.
-
मीठी तंदूरी रोटी दान करने से भी मंगल की अशुभता दूर होती है.
-
बहते हुए पानी में मीठे बताशे डालने से मंगल शुभ फल प्रदान करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










